Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बुढाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर तस्कर गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, 21 किलो गांजा और तमंचा बरामद

    10 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के बुढाना कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 21 किलो गांजा, एक कार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। देखिए कुछ तस्वीरें… अब जानिए पूरा मामला मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा और एसपी देहात आदित्य बंसल के निर्देश पर वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुढाना कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर गांजा तस्कर सत्येंद्र उर्फ पप्पू क्षेत्र में मौजूद है। पुलिस ने की घेराबंदी सूचना के आधार पर उमरपुर चौकी प्रभारी मोहित तेवतिया और गढ़ी चौक प्रभारी ललित कसाना ने प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस की नजर आरोपी पर पड़ी। पुलिस पर की फायरिंग पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। जवाबी कार्रवाई में पैर में लगी गोली पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सत्येंद्र उर्फ पप्पू के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। 21 किलो गांजा, कार और तमंचा बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा, एक कार, एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में सक्रिय था। पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के मुताबिक सत्येंद्र उर्फ पप्पू थाना मीरापुर से भी वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, हत्या के प्रयास सहित करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। अस्पताल में कराया गया भर्ती घायल बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में पेट्रोलियम पाइप लाइन सुरक्षा पर मॉक ड्रिल:ग्रामीणों को आपात स्थिति से निपटने के लिए जागरूक किया
    Next Article
    मिर्जापुर में गैंगस्टर शैलेश की 15 करोड़ की संपत्ति कुर्क:अपराध से अर्जित संपत्तियों को प्रशासन ने किया था चिन्हित, राजगढ़ सक्तेशगढ़ में कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment