Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में बिजली गुल होने पर फूटा लोगों का गुस्सा:महावीर चौक बिजलीघर पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। गुरुवार शाम से महावीर चौक बिजलीघर में आई तकनीकी खराबी के कारण शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। देर रात तक बिजली बहाल नहीं होने से नाराज उपभोक्ता महावीर चौक बिजलीघर पहुंच गए और जमकर प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क पर बस खड़ी कर रास्ता जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10 बजे से उपभोक्ता महावीर चौक बिजलीघर पहुंचने लगे। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों का कहना था कि भीषण गर्मी में घंटों बिजली न रहने से घरों में रहना मुश्किल हो गया है। प्रदर्शन देर रात करीब 11:30 बजे तक जारी रहा। बाद में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे लोग प्रदर्शन के दौरान गुस्साई भीड़ ने महावीर चौक पर सड़क के बीच बस खड़ी कर रास्ता पूरी तरह जाम कर दिया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े रहे कि जब तक विभाग के चीफ या अधिशासी अभियंता मौके पर पहुंचकर स्थायी समाधान का आश्वासन नहीं देंगे, तब तक वे प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगे। शहर के कई इलाकों में भी बिजली संकट महावीर चौक के अलावा मिमलाना रोड क्षेत्र में भी कई दिनों से लगातार बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बाधित आपूर्ति से लोग परेशान हैं। गुरुवार रात फीडर का फ्यूज उड़ने से वहां भी घंटों बिजली गुल रही। खालापार स्थित तस्मिया स्कूल वाली गली में बिजली के केबल में आग लगने से आपूर्ति बाधित हो गई। कई मोहल्लों में घंटों नहीं आई बिजली न्यू रुड़की रोड बिजलीघर क्षेत्र में पहले एक फेस से बिजली आपूर्ति चलती रही, लेकिन बाद में पूरी सप्लाई ठप हो गई। वहीं सुभाष नगर, रैदासपुरी, गंगारामपुरा, मल्हूपुरा, खालापार 40 फुटा और रामलीला टिल्ला समेत कई इलाकों में भी लोगों को घंटों बिजली संकट का सामना करना पड़ा। विभाग के प्रति बढ़ रही नाराजगी लगातार बिजली कटौती और तकनीकी खराबियों से उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद शहर की बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे आमजन को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी की कल की 10 बड़ी खबरें:शिल्पा शेट्टी के साथ सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़, ट्रक से कुचलकर साइकिल सवार की मौत
    Next Article
    कौशाम्बी एसपी ने करारी थाने में अर्दली रूम लगाई:महिला और साइबर अपराधों पर विशेष फोकस, बीट पुलिसिंग व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment