Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कौशाम्बी एसपी ने करारी थाने में अर्दली रूम लगाई:महिला और साइबर अपराधों पर विशेष फोकस, बीट पुलिसिंग व गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    कौशाम्बी के पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने करारी थाने में अर्दली रूम आयोजित कर थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। गुरुवार-शुक्रवार की देर रात हुई बैठक में उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण पर जोर देते हुए विवेचकों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में एसपी ने प्रचलित अभियोगों, लंबित विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। महिला और साइबर अपराधों की भी समीक्षा बैठक के दौरान महिला अपराध, साइबर अपराध, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा जनसुनवाई से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की गई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बीट पुलिसिंग और गश्त बढ़ाने पर जोर पुलिस अधीक्षक ने थाना अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव की समीक्षा करते हुए बीट पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने तथा नियमित गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिस की कार्यशैली को अधिक जनहितैषी बनाने पर भी बल दिया। पुलिसकर्मियों को दिया अनुशासन का संदेश अर्दली रूम के दौरान एसपी सत्यनारायण ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया। बैठक में क्षेत्राधिकारी मंझनपुर सहित करारी थाने का समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में बिजली गुल होने पर फूटा लोगों का गुस्सा:महावीर चौक बिजलीघर पर हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
    Next Article
    5% विकसित प्लॉटों पर बिना अनुमति कारोबार नहीं चलेगा:नोएडा प्राधिकरण ने दी चेतावनी, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment