Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप:एजेंसी पर 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने पर हंगामा

    6 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की किल्लत और कालाबाजारी के आरोपों को लेकर उपभोक्ताओं ने शुक्रवार को सरवट इंडेन सेवा एजेंसी पर जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं का आरोप है कि सरकारी दर पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं हैं, जबकि ब्लैक मार्केट में 900 रुपये का सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये में बेचा जा रहा है। यह स्थिति रमजान के महीने में और गंभीर हो गई है। कच्ची सड़क स्थित एजेंसी पर प्रदर्शन कर रहे सैकड़ों उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया कि एजेंसी के पास बुकिंग के लिए स्टॉक नहीं है, लेकिन हॉकर और बिचौलियों के माध्यम से सिलेंडर की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है। उपभोक्ता साजिद हसन ने बताया कि 900 रुपये का सिलेंडर 1500 से 2000 रुपये में बेचा जा रहा है। महिला उपभोक्ता फराह ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि रमजान में रोजे की हालत में उन्हें कड़ी धूप में खड़ा रहना पड़ रहा है। ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल काम नहीं कर रहा और एजेंसी कर्मचारी 'कल आना' कहकर टाल देते हैं, जिससे घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है। सरवट इंडेन सेवा के मालिक आलम ने कालाबाजारी के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पिछले हफ्ते सिलेंडर लेने वाले लोग भी दोबारा बुकिंग का प्रयास कर रहे हैं, जिससे कृत्रिम कमी महसूस हो रही है। उनके अनुसार, एक साथ हजारों कॉल और ट्रैफिक के कारण सिस्टम धीमा हो गया है। उपभोक्ताओं ने आपूर्ति विभाग और प्रशासन की चुप्पी पर सवाल उठाए, जिससे कालाबाजारी बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने तत्काल गैस सिलेंडर का स्टॉक बढ़ाने और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। रमजान के पवित्र महीने में यह रसोई संकट लगातार गहराता जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 3 घंटे से शियाओं का जोरदार प्रदर्शन:अमेरिका और इजराइल के नेताओं की तस्वीर जलाई, पैरों से कुचले झंडे
    Next Article
    बच्चा चोर के शक में भीड़ ने युवकों की पीटा,VIDEO:आगरा में सिर मुंडवाया, अफवाह बनी वजह; पुलिस ने शुरू की जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment