Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चा चोर के शक में भीड़ ने युवकों की पीटा,VIDEO:आगरा में सिर मुंडवाया, अफवाह बनी वजह; पुलिस ने शुरू की जांच

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र के शिव नगर की राधे वाली गली में शुक्रवार को कुछ युवकों को बच्चा चोर होने के शक में स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। आरोप है कि आरोपियों के सिर के बाल भी मुंडवा दिए गए। भीड़ ने सड़क पर युवकों को पकड़कर पीटा और पूरे घटनाक्रम को तमाशा बना दिया। कई लोग वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग आरोपियों को बैठाकर उनके सिर के बाल काट रहे हैं, जबकि अन्य तमाशबीन बने हुए हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में पिछले कुछ दिनों से बच्चा चोर गिरोह की अफवाहें फैल रही थीं। इसी शक के आधार पर युवकों को पकड़ लिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पकड़े गए युवक किसी आपराधिक गतिविधि में शामिल थे या नहीं। पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी जुटाई है और जांच शुरू कर दी है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का आरोप:एजेंसी पर 900 का सिलेंडर 2000 में बेचने पर हंगामा
    Next Article
    नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस से कानपुर बिकने आया 30 लाख का गांजा:बिहार से 22 बंडलों में पैक करके लाया गया, रेलवे पुलिस और NCB ने तस्कर को गिरफ्तार किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment