Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुशीनगर में त्योहारों पर डीएम-एसपी की बैठक:शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील, नई परंपराओं पर रोक

    1 hour ago

    1

    0

    कुशीनगर में आगामी नवरात्रि, अलविदा जुमे, ईद-उल-फितर और रामनवमी के मद्देनजर कुशीनगर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इन त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार भी उपस्थित रहे। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों और सेंट्रल पीस कमेटी के सदस्यों ने त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक इंतजामों पर विस्तृत चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि पिछले सभी त्योहार आपसी सहयोग से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए हैं और इस बार भी बेहतर समन्वय बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को दें। जिलाधिकारी ने छोटी-छोटी समस्याओं का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) और थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पीस कमेटी की बैठकें आयोजित करें। साथ ही, ईदगाहों, मस्जिदों, मंदिरों और पूजा स्थलों का निरीक्षण कर उनके आसपास साफ-सफाई सुनिश्चित करें। ईद के दिन पेयजल, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। एम्बुलेंस सेवाओं को सक्रिय रखने और अस्पतालों में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने स्पष्ट किया कि त्योहारों को पारंपरिक तरीके से ही मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने मेला स्थलों का निरीक्षण करने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और महिलाओं के लिए शौचालयों का इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीस कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर मार्च किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी
    Next Article
    हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दी:पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा, परिवार बाहर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment