Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ी:सर्दी, जुकाम, बुखार के मामले बढ़े; ओपीडी 500 तक पहुंची

    1 hour ago

    1

    0

    जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। बदलते मौसम के कारण सर्दी, जुकाम, बुखार और लूज मोशन जैसी मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। चिकित्सकों के अनुसार, यह मौसमी प्रभाव है, जिससे सभी आयु वर्ग के लोग प्रभावित हो रहे हैं, हालांकि बच्चों और बुजुर्गों पर इसका असर अधिक देखा जा रहा है। जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पहले प्रतिदिन लगभग 300 मरीज ओपीडी में आते थे, जो अब बढ़कर 400 तक पहुंच गई है। मरीजों की बढ़ती भीड़ के कारण अस्पतालों में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों पर अतिरिक्त दबाव है, लेकिन सभी मरीजों का नियमित रूप से इलाज किया जा रहा है। कुमारगंज स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भी मरीजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यहां ओपीडी का आंकड़ा 400 से 500 के बीच पहुंच गया है। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गनेश लाल ने बताया कि इस समय बच्चों में सर्दी, जुकाम और बुखार के मामले अधिक सामने आ रहे हैं। प्रतिदिन 100 से 120 नए बच्चों के पर्चे बन रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों की देखभाल और बचाव के तरीके भी बताए। वहीं, चिकित्सक डॉ. अनमोल पाठक ने जानकारी दी कि मौसमी बुखार के साथ-साथ खांसी, जुकाम और सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों का समुचित इलाज किया जा रहा है और उन्हें आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी जा रही है। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को भर्ती भी किया जा रहा है और स्वस्थ होने के बाद उन्हें छुट्टी दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बदलते मौसम में सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:बहराइच में मां-बेटे की ट्रक की टक्कर से मौत; महिला का सिर धड़ से अलग; बच्चे का निचला हिस्सा गायब
    Next Article
    प्रतापगढ़ में गैस सिलेंडर किल्लत पर सपा का प्रदर्शन:कार्यकर्ताओं ने सिलेंडर लेकर मार्च किया, सरकार के खिलाफ नारेबाजी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment