Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में MBBS छात्रा फंदे से लटकी मिली:सुसाइड नोट नहीं मिला, मां-बाप दोनों सरकारी टीचर, भाई डॉक्टर

    9 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्रा ने सुसाइड कर लिया। सोमवार शाम उसका शव हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव बाहर निकाला। छात्रा का नाम शगुन सैनी (23) था। वह फाइनल ईयर की स्टूडेंट थी। हरियाणा के कैथल की रहने वाली थी। मां-बाप दोनों सरकारी टीचर हैं। एक भाई है, वह भी एमबीबीएस कर रहा है। बेटी की मौत की खबर सुनते ही मां-बाप मुजफ्फरनगर पहुंचे। शव देखकर मां बेहोश हो गई। पिता ने रोते हुए कहा- बेटी को कोई दिक्कत थी तो बताना चाहिए था। ऐसा नहीं करना चाहिए था। हमें जिंदगी भर का दर्द दे गई। घटना मंसूरपुर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज की है। देखें 3 तस्वीरें… शाम को बाहर से आई थी, फिर कमरा बंद कर लिया थाना प्रभारी विपिन त्यागी ने बताया- शगुन कहीं बाहर गई थी। शाम को लौटकर हॉस्टल आई। उस समय उसकी रूम पार्टनर जिया कमरे में नहीं थी। रात करीब साढ़े आठ बजे जिया कमरे में लौटी। जिया ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई रिस्पांस नहीं मिला। उसे लगा शायद शगुन सो रही है। जिया ने शगुन को कॉल की। तेज-तेज आवाज दी। इस दौरान आसपास के कमरों की लड़कियां भी पहुंच गईं। उन्होंने रोशनदान से झांककर देखा तो शगुन का शव फंदे से लटका हुआ नजर आया। चिल्लाती हुई बाहर भागी लड़कियां, प्रशासन को सूचना दी कमरे में शगुन का शव लटकता देखा तो लड़कियां घबरा गईं। वह चीखती हुई बाहर आईं। तुरंत मेडिकल कॉलेज प्रशासन को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस मौके पर पहुंची। दरवाजा तोड़कर अंदर गई। शगुन का शव फंदे से उतारा और अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। पुलिस ने फॉरेसिंक टीम को बुलाया। उसने कमरे की जांच की, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शगुन के मोबाइल को जब्त कर लिया है। एसएसपी बोले- दोस्त से विवाद की बात सामने आई एसएसपी सूरज कुमार राय ने कहा- शगुन की रूम पार्टनर से पूछताछ में पता चला कि शगुन का किसी दोस्त के साथ अक्सर विवाद होता था। पुलिस इसकी जांच कर रही है। यह भी पता कर रही है कि सोमवार शाम वह कहां गई थी, जहां से लौटकर उसने सुसाइड कर लिया। मोबाइल की जांच की जा रही है। उसके साथियों से भी पूछताछ की जा रही है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… चलती स्कॉर्पियो में शीशे नीचे कर आकर्षित करती थी श्रद्धा; ड्राइवर ने खोले राज लखनऊ के हजरतगंज में हुए शिवा हत्याकांड में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब श्रद्धा दुबे की स्कॉर्पियो चलाने वाले ड्राइवर ने उसके ट्रैप करने का खुलासा किया है। उसने बताया है कि श्रद्धा किस तरह देर रात तैयार होकर पार्टी के लिए निकलती थी। मंहगे कैफे और क्लबों में जाकर रईसजादों से दोस्ती करती। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    CO की गाड़ी को टक्कर मारकर भागा बिल्डर का बेटा...VIDEO:झांसी में पुलिस बाइक उड़ाई, एक घंटे तक फिल्मी एक्शन के बाद गिरफ्तार
    Next Article
    12 साल की बच्ची के गले में फंसी चाऊमीन, मौत:एटा में घरवालों के साथ मेला घूमने गई थी, पूरी नवरात्रि व्रत रखा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment