Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार:मां-बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, जेल भेजे गए

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों पर देर रात शराब के नशे में मां-बेटी से छेड़छाड़ करने और गाली-गलौज करने का आरोप है। युवती ने युवकों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस ने कार्रवाई की। स्कूटी जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया। इतना ही नहीं दोनों युवकों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है। फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इस घटना के बाद शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं और सख्त कार्रवाई की जरूरत है। नई मंडी थाना क्षेत्र का है। देखें 3 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला घटना शुक्रवार रात 11 बजे रेलवे रोड इलाके की बताई जा रही है। वीडियो में नजर आ रहा युवक भाजपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुधीर बालियान का बेटा आर्यमान रघुवंशी है, जो एमए की पढ़ाई कर रहा है। साथ में उसका दोस्त शौर्य गुप्ता बैठा हुआ है। दोनों युवक नशे की हालत में हैं। युवती प्राइवेट बैंक में जॉब करती है और घटना के वक्त वह अपनी मां के साथ घूमने निकली थी। तभी युवकों ने उनपर कमेंट करना शुरू कर दिया। जब युवती ने विरोध किया तो भद्दी गालियां देते हुए कहा जो करना है कर लो। युवती ने कहा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालेंगे। इस पर पीछे बैठा युवक गाली देते हुए बोला जहां शिकायत करनी हो कर दो। सुधीर बालियान कल्याण सिंह सरकार में साल 2007 में कैबिनेट मंत्री बने थे। वह खतौली विधानसभा से चुनाव जीतकर विधायक बने थे। पूरा घटना का युवती ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों ने जेल जाने के डरसे माफी भी मांगी और युवती से माफी मांगने की बात कही। लेकिन पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की बात कही है। अमृत जैन एसपी सिटी मुजफ्फरनगर ने बताया कि दो युवकों की छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया है। जिसके आधार पर युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई करते हुए युवकों पर मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। -------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… महिला अफसर बोलीं- डीएम ने मुझसे iPhone लिया, फिरोजाबाद में फर्जी जांच बैठाई, 8 महीने तक सैलरी रोक कर शोषण करते रहे फिरोजाबाद में टूंडला की तहसीलदार राखी शर्मा ने DM रमेश रंजन पर आरोप लगाए हैं। उन्होंने शुक्रवार को तहसील परिसर में अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान DM पर 1.75 लाख का आईफोन और आईवॉच लेने और शोषण करने की बात कही। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में कटना नदी का पुनरुद्धार शुरू:विधायक और DM ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान
    Next Article
    ललितपुर हाईवे पर ट्रक ने दो युवकों को रौंदा:दोनो चचेरे भाई थे, ट्रक में फंसी बाइक 8 किमी दूर मिली, 1 दिन बाद हुई शिनाख्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment