Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में कटना नदी का पुनरुद्धार शुरू:विधायक और DM ने फावड़ा चलाकर किया श्रमदान

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार की नदियों के संरक्षण और पर्यावरण सुधार की मंशा के तहत पीलीभीत जनपद में 'कटना नदी' के कायाकल्प का अभियान युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। शनिवार को बीसलपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम वहादिया में नदी के पुनरुद्धार कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन से हुई। इस अवसर पर क्षेत्रीय भाजपा विधायक विवेक वर्मा और जिलाधिकारी (DM) ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पूजन के पश्चात, विधायक विवेक वर्मा और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने स्वयं फावड़ा थामकर खुदाई की और श्रमदान कर कार्य का शुभारंभ किया। नदियों के अस्तित्व को बचाने के प्रति जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की गंभीरता इसी बात से झलकती है कि उन्होंने कटना नदी को स्वयं गोद लिया है। उनका मुख्य उद्देश्य न केवल नदी की साफ-सफाई करना है, बल्कि इसके किनारे का सौंदर्यीकरण कर इसे इसके पुराने स्वरूप में वापस लौटाना है। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा, 'नदी का पुनरुद्धार केवल एक सरकारी कार्य नहीं, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसके स्वरूप को निखारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।' उन्होंने बताया कि वे स्वयं इस परियोजना की निगरानी कर रहे हैं और कार्यों की प्रगति का प्रतिदिन फीडबैक लेते हैं। बीसलपुर क्षेत्र में विधायक विवेक वर्मा के सहयोग से कार्य की गति को तेज कर दिया गया है ताकि वर्षा ऋतु से पूर्व महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण हो सकें। इस पहल से ग्रामीणों में भी उत्साह है और स्थानीय स्तर पर रोजगार के साथ-साथ जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। विधायक विवेक वर्मा ने कहा कि सरकार जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कटना नदी के पुनरुद्धार से न केवल क्षेत्र का जलस्तर सुधरेगा, बल्कि किसानों को भी इसका सीधा लाभ मिलेगा। सौंदर्यीकरण के बाद यह क्षेत्र पर्यटन और पर्यावरण की दृष्टि से एक नई मिसाल पेश करेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध हालात में मौत:मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया, 2 लाख मांग रहे थे
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में पूर्व कैबिनेट मंत्री के बेटे समेत दो गिरफ्तार:मां-बेटी से छेड़छाड़ का आरोप, जेल भेजे गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment