Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में टीचर का अपहरण कर गैंगरेप, वीडियो भी बनाया:आरोपी बोले- मदरसा चलो, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद जाएंगे, 4 पर FIR

    11 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एक प्राइवेट टीचर के साथ गैंगरेप हुआ है। आरोप है- दो युवकों ने किडनैप कर उसे नशीला पदार्थ खिलाया। बेहोश होने पर जंगल ले जाकर उसके साथ रेप किया और वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो दिखाकर आरोपी टीचर को ब्लैकमेल करने लगे। उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। कहा- मदरसा चलो। वहां से रुपए लेकर हैदराबाद जाकर साथ रहेंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। मारपीट भी की गई। तंग आकर युवती ने बुधवार को पुलिस में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने देर रात 11 बजे दोनों आरोपियों समेत 4 पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई हैं। मामला रतनपुरी थाना इलाके का है। अब जानिए पूरा मामला… रतनपुरी थाना इलाके की एक हिंदू लड़की (22) पास के एक प्राइवेट स्कूल में टीचर है। वह अपने परिजनों के साथ बुधवार को थाने पहुंची। उसने शिकायत में बताया- अप्रैल में गांव के वसीम (24) और जावेद (24) ने मुझे किडनैप किया। नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और जंगल ले गए। वहां दोनों ने मेरे साथ रेप किया और वीडियो बनाया। अपमान और डर के कारण मैंने घर वालों को कुछ नहीं बताया। पीड़ित टीचर के अनुसार, तब से आरोपी वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे हैं। धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बना रहे हैं। कहते हैं मदरसे में चल, वहां से पैसे लेकर हैदराबाद जाएंगे। वहीं पर साथ रहेंगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर वालों को जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की। 14 जुलाई को फिर रेप किया पीड़ित टीचर के अनुसार, 14 जुलाई दोपहर 2 बजे भी ब्लैकमेल कर दोनों आरोपियों ने मुझे बुलाया और गंदा काम किया। इसी दौरान गांव के लोगों ने हमें देखा तो शोर मचाया तो आरोपी भाग गए। सूचना पर मेरे घरवाले भी मौके पर आ गए। घर आने पर मैंने परिजनों को पूरी बात बताई। बुधवार सुबह आरोपियों की मम्मी और बहन घर आई थीं। बोल रहीं थी कि पैसे ले लो, केस मत करो। लेकिन मैं नहीं मानी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पुलिस ने वसीम, जावेद, वसीम की मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी जावेद मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है। वसीम भी एक निजी स्कूल में पढ़ाता है। थानाध्यक्ष बोले- दोनों पक्ष एक दूसरे को जानते हैं रतनपुरी थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया- आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं। उनकी तलाश की जा रही है। दोनों पक्ष पहले से एक-दूसरे को जानते थे। उनके घरों के बीच करीब 500 मीटर की दूरी है। बुढ़ाना सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की गंभीरता से जांच कर रही है। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें बुलंदशहर में बीच सड़क डबल मर्डर, 15 मिनट तक फायरिंग, दो युवकों के सीने पर गोली मारी, कार चढ़ाई यूपी के बुलंदशहर में मंगलवार रात 9.30 बजे दो लोगों की हत्या कर दी गई। पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में बीच सड़क विवाद हो गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। फिर दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब 15 मिनट तक दोनों तरफ से फायरिंग होती रही। इसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर कार चढ़ा दी। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपाल बोला-राम मूर्ति में प्राण होते तो चोर पकड़े जाते,VIDEO:राम ने चोरों को तीर क्यों नहीं मारा, प्रेमानंद महाराज जैसे धर्मगुरु ढोंगी; हंसती रहीं BJP नेता
    Next Article
    लखनऊ- होम्योपैथिक डॉक्टरों के लिए नए नियम लागू:फर्जी डिग्री पर अब नहीं मिलेगा पंजीकरण, क्वालिफिकेशन लिस्ट से सत्यापन होगा अनिवार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment