Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण कैंप पर पुलिस का छापा:5 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार, मुफ्त मकान और शादी में मदद का लालच देने का आरोप

    23 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के जड़ौदा गांव के जंगल में कथित रूप से संचालित धर्मांतरण कैंप का पुलिस ने खुलासा किया है। सोमवार शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि कार्रवाई के दौरान पांच महिलाओं समेत कुल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मौके से धार्मिक साहित्य, मोबाइल फोन और अन्य दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि थाना मंसूरपुर पुलिस को शिकायत मिली थी कि जड़ौदा गांव के जंगल में बने एक मकान में लोगों को बीमारी ठीक करने, मुफ्त मकान दिलाने, शादी के लिए आर्थिक सहायता देने और अन्य तरह के प्रलोभन देकर बुलाया जा रहा है। शिकायत में आरोप था कि इन माध्यमों से लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। तीन टीमों ने की संयुक्त कार्रवाई शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी अमृत जैन, सीओ खतौली रूपाली राय चौधरी और थाना मंसूरपुर पुलिस की निगरानी में मिशन शक्ति टीम सहित तीन विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर जड़ौदा गांव के जंगल स्थित मकान से 12 लोगों को हिरासत में लिया। पूछताछ और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। मोबाइल और दस्तावेजों की होगी फॉरेंसिक जांच कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन धार्मिक पुस्तकें, छह मोबाइल फोन और तीन डायरी/रजिस्टर बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल फोन और दस्तावेजों की तकनीकी व फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी गतिविधियां किन-किन क्षेत्रों में संचालित हो रही थीं और इसके तार अन्य जिलों या राज्यों से जुड़े हैं या नहीं। मामले में आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार:पुलिस ने जेल भेजा, छह पर FIR, दूसरी शादी की धमकी देता था
    Next Article
    पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा राजू शर्मा के घर पहुंचे:परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया, श्रद्धांजलि दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment