Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज हत्या में फरार पति गिरफ्तार:पुलिस ने जेल भेजा, छह पर FIR, दूसरी शादी की धमकी देता था

    1 day ago

    2

    0

    संभल पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पति को गिरफ्तार कर लिया है। चंदौसी कोतवाली पुलिस ने सोमवार को यह कार्रवाई की। आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। यह जानकारी सोमवार शाम 6 बजे दी गई। यह घटना चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के मौलागढ़ गांव की है। मृतका की पहचान 26 वर्षीय कुसुम लता के रूप में हुई है, जिसकी शादी एक साल पहले सुभाष कुमार (28) पुत्र अमरपाल से हुई थी। शादी के एक साल बाद विवाहिता अपनी ससुराल में कमरे के अंदर साड़ी के फंदे पर लटकी मिली थी। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि पत्नी की दहेज हत्या के आरोप में पति सुभाष को गिरफ्तार किया गया है। मृतका के भाई रामौतार की शिकायत पर पति सुभाष, ससुर अमरपाल, सास मालदेई, जेठ संजीव, ननद रोशनी और ननदोई चंद्र विजय सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने बताया कि अन्य सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मृतका के बड़े भाई रिंकू ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसकी बहन को पति और ससुराल पक्ष के लोग लगातार परेशान कर रहे थे। झगड़े के दौरान उसे दूसरी शादी करने की धमकी दी जाती थी। रिंकू ने बताया कि यह घटना शनिवार रात 8:30 से 9 बजे के बीच हुई थी, जिसकी जानकारी उन्हें दो घंटे बाद मिली। भाई का यह भी आरोप है कि उसका बहनोई कोई काम नहीं करता और खुद को एलएलबी बताता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस देर रात मौके पर पहुंची। शनिवार/रविवार की मध्यरात्रि 2:30 बजे पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रविवार शाम को मृतका का मायके में अंतिम संस्कार किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यमुनानगर की बेटी को पति ने फोन पर दिया तलाक:ससुर पर रेप के प्रयास का आरोप, बोलीं-घर से निकाला; मेरठ में हुई थी शादी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में धर्मांतरण कैंप पर पुलिस का छापा:5 महिलाओं समेत 12 गिरफ्तार, मुफ्त मकान और शादी में मदद का लालच देने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment