Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर तहसील में बैनामे को लेकर मारपीट:बुजुर्ग की बेटी-दामाद ने किया विरोध, वकीलों से भिड़े परिजन

    19 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के जानसठ तहसील में शनिवार को एक बुजुर्ग के मकान के बैनामे को लेकर विवाद हो गया। बुजुर्ग की बेटी और दामाद ने परिजनों के साथ मिलकर इसका विरोध किया, जिसके बाद वकीलों और उनके बीच जमकर मारपीट हुई। भोपा थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव निवासी राजेंद्र सिंह अपने मकान का बैनामा कराने तहसील पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी बेटी संजू और दामाद प्रवीण अपने अन्य परिजनों के साथ वहां पहुंचे और बैनामे का विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध के चलते देखते ही देखते वकीलों और बुजुर्ग के परिजनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में एक वरिष्ठ अधिवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा को गंभीर चोटें आई हैं। तहसील में हंगामे और मारपीट की सूचना पर सीओ जानसठ रुपाली राव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में भी कुछ देर तक मारपीट जारी रही, जिसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। घायल अधिवक्ता को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दिया है। एसपी ग्रामीण आदित्य बंसल ने बताया कि आज एक व्यक्ति राजेंद्र नाम के जो रहने वाले गांव रहमतपुर थाना भोपा के है। वह जानसठ तहसील में अपनी जमीन की रजिस्ट्री करने के लिए तहसील में आए थे। और रजिस्ट्री का विरोध उनकी बेटी उनके दामाद उनके बेटी के परिवार वाले उनके ससुराल वाले जो हैं। वह उसका विरोध कर रहे थे। किसी बात को लेकर उनकी बेटी के परिवार वाले और जो उनके अधिवक्ता जो रजिस्ट्री कर रहे थे। उन दोनों पक्षों में आपस में वाद विवाद हुआ। तुरंत इसमें पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसमें आपस में उनके हाथापाई हुई या आपस में वाद-विवाद हुआ। उसमें अधिवक्ता सीनियर अधिवक्ता है। उसमें उनको चोट भी आई थी। तुरंत पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया। और जो चोटील थे। अधिवक्ता जिन अधिकताओं को चोट आई थी। उनका मेडिकल कराया गया। उसके बाद जो अधिवक्ता है। उनकी तरफ से तहरीर प्राप्त हुई है। थाने पर उस तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। और इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर। जो वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने दुकानों से हटाए शटर:मेरठ में ध्वस्तीकरण के आदेश के बाद बचने के लिए अलग- अलग तरीके खोज रहे दुकानदार
    Next Article
    गैंग्स्टर एक्ट दोषी को 3 साल की कैद:औरैया में 5 साल पुराने मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला; जुर्म कबूलने पर रिहाई संभव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment