Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे तेरी जरूरत नहीं' ताने के कारण बेटे की हत्या:सोनीपत में मां ने हौदी में डुबोकर मारा, हादसा दिखाने के लिए कुर्सी रखी, मायके भागी

    5 hours ago

    1

    0

    मुझे अब तेरी जरूरत नहीं, मेरे वंश को चलाने के लिए बेटा और बेटी हैं। सोनीपत के मुंडलाना गांव में यही बात दो साल के मासूम चिरांश की हत्या की वजह बन गई। पत्नी ने पति से रंजिश निकालने के लिए अपने ही बेटे को पानी की हौदी में डुबोकर मार डाला। 29 जुलाई को हुई इस घटना को पहले हादसा माना गया। आरोपी प्रिया ने भी इसे हादसा साबित करने के लिए पूरी कहानी गढ़ी, हौदी के पास कुर्सी रखी, दूध की बोतल पानी में छोड़ दी, सुसाइड नोट लिखकर घर से निकल गई और सीधे मायके पहुंच गई, लेकिन पुलिस जांच में एक-एक कर उसकी बनाई कहानी टूटती चली गई। हौदी में कम पानी, घटना के समय उसका घर से गायब होना, सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ में सामने आए तथ्यों ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। दो दिन पहले ही परिवार ने चिरांश का जन्मदिन मनाया था। 5 साल पहले हुई शादी, पति की रोहतक में नौकरी पानीपत के उग्रा खेड़ी गांव की रहने वाली प्रिया की शादी करीब पांच साल पहले मुंडलाना गांव के हरिओम से हुई थी। हरिओम के पास करीब ढाई एकड़ जमीन है और वह इन दिनों रोहतक की एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। नौकरी के कारण वह हफ्ते में एक-दो बार ही घर आ पाता था। परिजनों के मुताबिक, इसी बात को लेकर प्रिया को शक था कि हरिओम का रोहतक में किसी दूसरी महिला से संबंध है। हरिओम उसे लगातार समझाता रहा कि ऐसा कुछ नहीं है, लेकिन दोनों के बीच झगड़े बढ़ते गए। सास-ससुर के निकलते ही प्ले स्कूल से बेटे को घर लाई 29 जुलाई की सुबह हरिओम रोहतक में ड्यूटी पर था। घर में प्रिया, उसके सास-ससुर, पांच साल की बेटी तन्वी और दो साल का बेटा चिरांश मौजूद थे। सुबह चिरांश को घर के पास स्थित प्ले स्कूल भेजा गया था। करीब नौ बजे जब सास-ससुर अपने खेतों की तरफ टहलने निकले तो प्रिया ने बेटी तन्वी को भी उनके साथ भेज दिया। उनके जाने के बाद वह चिरांश को प्ले स्कूल से घर ले आई। प्रिया ने पहले बेटे को निप्पल वाली बोतल से दूध पिलाया और फिर उसे आंगन में बनी पानी की हौदी के पास ले गई। आंगन में बनी हौदी करीब साढ़े तीन फीट गहरी थी, लेकिन उसमें करीब डेढ़ फीट पानी भरा था। प्रिया ने दूध पी रहे चिरांश की गर्दन पानी में दबा दी। बच्चे के मुंह से निप्पल नहीं हटाया ताकि उसकी आवाज बाहर न जाए। जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं, तब तक वह उसे पानी में दबाए रही। हत्या के बाद शव को हौदी में ही छोड़ दिया। हादसा दिखाने के लिए हौदी के पास रखी कुर्सी, पड़ोसन को भी झांसा दिया पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद प्रिया ने हौदी के पास एक छोटी कुर्सी रख दी और दूध की बोतल भी पानी में छोड़ दी। उसकी योजना थी कि यदि कोई पूछे तो वह बताएगी कि बच्चा खेलते-खेलते कुर्सी पर चढ़ा और हौदी में गिर गया। इसके बाद प्रिया सिर पर तसला रखकर घर से निकली। रास्ते में पड़ोसन ने कहा कि उसका बेटा घर में सो रहा है और थोड़ी देर नजर रख लेना। जब सास-ससुर और बेटी वापस लौटे तो चिरांश का शव हौदी में पड़ा मिला। शुरुआत में सभी ने इसे हादसा माना क्योंकि हौदी के पास कुर्सी रखी हुई थी, लेकिन जांच के दौरान कई सवाल खड़े हुए। साढ़े तीन फीट गहरी हौदी में केवल डेढ़ फीट पानी था। पुलिस को भटकाने के लिए सुसाइड नोट छोड़कर मायके पहुंची जांच के दौरान पुलिस को घर से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा था कि बेटे की पानी में डूबने से मौत हो गई है और पति उस पर भरोसा नहीं करेगा, इसलिए वह जोहड़ में कूदकर जान देने जा रही है। हालांकि, खुदकुशी करने के बजाय प्रिया सीधे अपने मायके पहुंच गई। पुलिस के अनुसार, यह नोट केवल परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए छोड़ा गया था। पिता हरिओम ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी। जांच के दौरान घर से निकलते समय का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। इसमें प्रिया सिर पर तसला रखे बार-बार पीछे मुड़कर देखती दिखाई दे रही है। इसके बाद पुलिस ने प्रिया को उग्रा खेड़ी से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बेटे की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। 'मुझे तेरी जरूरत नहीं' वाले तानों के बाद बनाया हत्या का प्लान पुलिस जांच में सामने आया कि झगड़ों के दौरान हरिओम अक्सर प्रिया से कहता था कि उसके पास वंश चलाने के लिए बेटा और बेटी हैं, इसलिए अब उसे पत्नी की जरूरत नहीं है। यही बातें प्रिया के मन में बैठ गईं और उसने पति को सबक सिखाने के लिए उसी के बेटे की हत्या करने की योजना बना ली। डेढ़ साल पहले नवजात की मौत की भी जांच चिरांश हत्याकांड के बाद करीब डेढ़ साल पहले हुई सात दिन के एक नवजात की मौत भी सवालों के घेरे में आ गई है। उस समय प्रिया ने बताया था कि दूध पिलाते समय बच्चे की मौत हो गई थी। तब किसी ने शक नहीं जताया था। अब चिरांश की हत्या सामने आने के बाद पुलिस उस मामले की भी जांच कर रही है। हालांकि, अब तक उस घटना को लेकर कोई अलग शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पिता की शिकायत पर हत्या का केस, आरोपी मां गिरफ्तार पुलिस प्रवक्ता रवींद्र सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को सदर गोहाना थाना पुलिस को मुंडलाना गांव में दो साल के बच्चे की पानी में डूबने से मौत की सूचना मिली थी। बाद में पिता हरिओम की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दतिया कांग्रेस प्रत्याशी बोले- भारती ने BJP से पैसे लिए:चुनाव हराने भीतरघात किया; राजेंद्र ने घनश्याम को 'कायर-डरपोक' बताया, बोले- नरोत्तम से फंडिंग ली
    Next Article
    पीएम पर टिप्पणी करने वाली लड़की पर FIR का विरोध:कॉकरोच जनता पार्टी बोली- देश में लोग रोज गाली देते हैं, ये अपराध कैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment