Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेकअप पर खर्च, चुनावी हार और फंड रोकने की धमकी: Donald Trump की Republican Party में क्यों छिड़ी है आर-पार की जंग?

    10 hours ago

    3

    0

    अमेेरिकी राजनीति के गलियारों में इस समय एक नया भूचाल आया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के भीतर नेतृत्व को लेकर आंतरिक असंतोष चरम पर पहुंच गया है। पार्टी की राष्ट्रीय समिति (आरएनसी) के अध्यक्ष जो ग्रूटर्स (Joe Gruters) को पद से हटाने की मांग को लेकर बागी गुट खुलकर सामने आ गया है। इस बगावत के पीछे मध्यावधि चुनावों में पार्टी को मिली करारी हार और आरएनसी के फंड के कथित दुरुपयोग को मुख्य वजह बताया जा रहा है। यह विवाद न केवल रिपब्लिकन पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को झकझोर रहा है, बल्कि 2028 के राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियों से पहले पार्टी के भविष्य की दिशा पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।इसमें ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के ‘मेकअप’ एवं ‘हेयर स्टाइलिंग’ पर हुए खर्च तथा ट्रंप के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ की बेटी की नियुक्ति भी शामिल है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने बागियों को चेतावनी दी है कि यदि वे पीछे नहीं हटे तो पार्टी को मिलने वाली आर्थिक मदद रोक दी जाएगी। यह बगावत ऐसे समय में हो रही है, जब रिपब्लिकन पार्टी को मध्यावधि चुनाव में बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। 2028 के राष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के चयन में आरएनसी की अहम भूमिका होगी। आरएनसी के 168 सदस्य हैं, जो सभी राज्यों से चुने जाते हैं और पार्टी की राष्ट्रीय राजनीतिक गतिविधियों की देखरेख करते हैं। इनमें से कुछ सदस्य ग्रूटर्स को हटाकर उनकी जगह केंटकी की केसी क्रॉस्बी को अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। वह समिति में दूसरे नंबर की नेता हैं। उन्होंने तीन नवंबर को हुए चुनाव के महज दो दिन बाद एक पत्र लिखकर आरएनसी अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। इस पत्र से व्हाइट हाउस और ग्रूटर्स के समर्थक दोनों नाराज हो गए। हालांकि, वह ट्रंप की मेक अमेरिका ग्रेट अगेन (मागा) मुहिम की समर्थक हैं, लेकिन उनके विरोधियों का मानना है कि उनकी दावेदारी सीधे ट्रंप के नेतृत्व को चुनौती है। ट्रंप ने ग्रूटर्स के समर्थन में बयान जारी कर उन्हें ‘मागा योद्धा’ बताया है। आरएनसी अध्यक्ष का चुनाव जनवरी में एरिजोना में होने वाली समिति की बैठक में होगा। ग्रूटर्स के विरोधियों ने आरएनसी के खर्चों के फोरेंसिक ऑडिट की मांग की है। ग्रूटर्स ने 22,500 अमेरिकी डॉलर के खर्च का बचाव करते हुए कहा कि इससे बड़े दानदाताओं से 25 लाख डॉलर का योगदान दोबारा मिला। उन्होंने ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और पूर्व प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट के बालों और मेकअप पर खर्च का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि यह खर्च करदाताओं के पैसे से नहीं किया गया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ट्रंप के पूर्व चीफ ऑफ स्टाफ सूसी वाइल्स की बेटी कैरोलिन वाइल्स की नियुक्ति उनके पूर्ववर्ती माइकल व्हाटली ने की थी और वाइल्स का छह महीने का अनुबंध उनके अध्यक्ष बनने के बाद समाप्त हो गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Ukraine दौरे पर पहुंचे Prince Harry, घायल पूर्व सैनिकों के पुनर्वास और जज्बे की सराहना की
    Next Article
    Pannun Murder Plot मामले में Nikhil Gupta को 24 साल कैद की US सरकार ने की मांग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment