Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pannun Murder Plot मामले में Nikhil Gupta को 24 साल कैद की US सरकार ने की मांग

    12 hours ago

    2

    0

    (योषिता सिंह) न्यूयॉर्क, 15 नवंबर सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में अमेरिकी सरकार भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 24 साल जेल की सजा देने की मांग कर रही है। गुप्ता (55) ने इस साल की शुरुआत में न्यूयॉर्क में पन्नू की हत्या के प्रयासों के संबंध में सुपारी देने और धनशोधन की साजिश रचने के आरोपों को स्वीकार कर लिया था। गुप्ता को 20 नवंबर को सजा सुनाई जाएगी।हालांकि, उनके वकीलों ने 12 साल की कैद और उसके बाद तीन साल तक निगरानी में रिहा रखने का अनुरोध करते हुए कहा है कि सजा में ‘‘काफी कमी’’ की जानी चाहिए। पन्नू के पास अमेरिका और कनाडा की दोहरी नागरिकता है। अमेरिकी अटॉर्नी जेम्स मैकडोनाल्ड ने शुक्रवार को न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले की अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश विक्टर मारेरो के समक्ष 20 पन्नों का लिखित पक्ष पेश किया।इसमें उन्होंने कहा कि गुप्ता का ‘‘आचरण जितना दुस्साहसपूर्ण था, उतना ही क्रूर भी था।’’ अमेरिकी सरकार ने कहा, ‘‘वह अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की विदेशी साजिश में अहम भागीदार था। अदालत को ऐसा फैसला सुनाना चाहिए, जो अपराध की गंभीरता को दर्शाए और यह संदेश दे कि इस देश में आवाजों को हिंसा के जरिए दबाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इन कारणों और ऊपर बताए गए अन्य सभी कारणों से सरकार अदालत से 293 महीने की सजा देने का अनुरोध करती है।’’ सरकार ने कहा कि गुप्ता और उसके सह-साजिशकर्ताओं ने पीड़ित की राजनीतिक विचारधारा के कारण अमेरिकी धरती पर एक अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची थी।सह-साजिशकर्ताओं में ‘‘कम से कम एक भारतीय सरकारी कर्मचारी भी शामिल था’’। सरकार ने कहा, ‘‘यह बेहद गंभीर अपराध है और इसके लिए उतनी ही गंभीर सजा जरूरी है। हमारा मानना है कि अमेरिकी सजा दिशानिर्देशों के तहत निर्धारित 235 से 293 महीने की कैद की अधिकतम अवधि के अनुरूप सजा देना जरूरी है, ताकि सजा के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।’’ गुप्ता के वकीलों ने कहा है कि परिवीक्षा अधिकारी की सिफारिश उस अधिकारी के सोच-समझकर लिये गए फैसले को दर्शाती है, जिसने गुप्ता से पूछताछ की थी, जांच से जुड़े सभी रिकॉर्ड की समीक्षा की और कानून के तहत निर्धारित सभी पहलुओं पर विचार किया।गुप्ता के वकीलों ने कहा, ‘‘इसमें इस बात को ध्यान में रखा गया है कि गुप्ता का पहले किसी भी तरह का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं रहा है, अपराध के समय वह शराब की लत से पीड़ित था, जिसका इलाज नहीं हुआ था और 55-वर्षीय व्यक्ति के लिए लंबी अवधि की कोई भी सजा उचित नहीं होगी।’’ उन्होंने कहा कि गुप्ता ने अपने कृत्य की गंभीरता को कमतर करके पेश नहीं किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेकअप पर खर्च, चुनावी हार और फंड रोकने की धमकी: Donald Trump की Republican Party में क्यों छिड़ी है आर-पार की जंग?
    Next Article
    Black Sea में 3 वाणिज्यिक जहाजों पर Drone Attack, रोमानिया ने जताई सुरक्षा पर चिंता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment