Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मक्का के खेत में झोपड़ी में आग, किसान जिंदा जला:कायमगंज में साथी झुलसा, तीन पर आग लगाने का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के कायमगंज क्षेत्र के कंपिल थाना अंतर्गत राइपुर चिन्हटपुर गांव में सोमवार तड़के एक दर्दनाक घटना सामने आई। खेत की रखवाली कर रहे दो किसानों की झोपड़ी में आग लगने से एक किसान की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किसान ने तीन लोगों पर आग लगाकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, राइपुर चिन्हटपुर निवासी 50 वर्षीय ओंकार सिंह और 60 वर्षीय रामोतार सिंह अपने मक्का के खेत की रखवाली के लिए गांव से करीब चार किलोमीटर दूर गए थे। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे तेज बारिश शुरू होने पर दोनों खेत में बनी झोपड़ी में चले गए। इसी दौरान झोपड़ी में अचानक आग लग गई। अस्पताल में भर्ती रामोतार सिंह ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि आग लगने के बाद जब वे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद तीन लोगों ने उन्हें जबरन आग की लपटों में धकेल दिया। उन्होंने बताया कि ओंकार सिंह आग की चपेट में आकर मौके पर ही दम तोड़ गए। रामोतार ने बताया कि उन्होंने किसी तरह पानी से भीगी रजाई ओढ़कर अपनी जान बचाई। जब बारिश तेज हुई और कथित हमलावर वहां से चले गए, तब वह किसी तरह जान बचाकर गांव पहुंचे। परिजनों ने उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने की वजह आकाशीय बिजली गिरना मानी जा रही थी, लेकिन राजस्व टीम की जांच में ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ मोहम्मदाबाद राजेश वर्मा ने अस्पताल पहुंचकर घायल के बयान दर्ज किए हैं। मृतक ओंकार सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके परिवार में पत्नी गीता, पुत्र रामनिवास, स्वदेश, मुकेश, रामकिशन तथा पुत्रियां पिंकी और शारदा हैं। पिंकी की शादी हो चुकी है। थाना अध्यक्ष कंपिल नितिन चौधरी ने बताया कि शुरुआती सूचना अज्ञात कारणों से आग लगने की मिली थी। फील्ड यूनिट ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं, जबकि राजस्व टीम ने नुकसान का आकलन किया है। पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित पक्ष से कोई लिखित तहरीर नहीं मिली है, लेकिन सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजामंडी बाजार में नगर निगम की टीम का पहरा:अतिक्रमण रोकने के लिए सप्ताहभर से डेरा डाले हुए टीम
    Next Article
    फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:सांसद ने फहराया झंडा, विधायकों ने लड्डू खिलाकर बधाई दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment