Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फर्रुखाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का जश्न:सांसद ने फहराया झंडा, विधायकों ने लड्डू खिलाकर बधाई दी

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की सरकार बनने का जश्न मनाया। आवास विकास तिराहा पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए, जहां उन्होंने नारेबाजी की, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जाहिर की। शाम करीब 6 बजे आवास विकास तिराहा पर भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य, सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह और वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह राठौर सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने "मोदी जिंदाबाद", "जय श्री राम", "भारत माता की जय" और "बंगाल तो हुआ हमारा है अब यूपी की बारी है" जैसे नारे लगाए। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने भाजपा का झंडा फहराया। झंडा फहराने के बाद जोरदार आतिशबाजी की गई। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी। इस दौरान राजेपुर ब्लाक प्रमुख पल्लव सोमवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्यपाल सोमवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष भूदेव राजपूत, जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी और अमृतपुर विधायक के पुत्र संदीप शाक्य सहित अन्य भाजपा नेता भी उपस्थित थे। कुछ नेताओं ने झाल पूड़ी का भी सेवन किया। इस अवसर पर सांसद मुकेश राजपूत ने पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी, असम और तमिलनाडु के मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने असम और पश्चिम बंगाल में पार्टी को प्रचंड बहुमत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सांसद ने कहा कि पूरे देश के लोगों की आस्था भारतीय जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में ही देश का कल्याण संभव है। राजपूत ने आगे कहा कि धीरे-धीरे जिस भी राज्य में चुनाव हो रहे हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत मिल रहा है। मैं देश के लोगों का भी आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी को स्वीकार किया। पहले उत्तर प्रदेश और उसके आसपास के राज्यों में ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनती थी। अब दक्षिण भारत में जहां भारतीय जनता पार्टी का खाता नहीं खुलता था। वहां भी प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। इसके लिए पुनः बंगाल असम पुडुचेरी केरला की जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मोदी जी और भारतीय जनता पार्टी को चुना। शीश नेतृत्व का भी बहुत-बहुत आभार। इस दौरान वंदे मातरम के नारे लगाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मक्का के खेत में झोपड़ी में आग, किसान जिंदा जला:कायमगंज में साथी झुलसा, तीन पर आग लगाने का आरोप
    Next Article
    पश्चिम बंगाल की जीत पर मुजफ्फरनगर में BJP का जश्न:कार्यकर्ताओं ने शिव चौक पर ढोल-नगाड़े पर किया डांस, मंत्री ने बांटी झालमुड़ी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment