Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट-लॉर्ड्स में भारत ने गांगुली जैसा जश्न मनाया:बालकनी में खिलाड़ियों ने शर्ट लहराई, इंग्लैंड को 118 रन से हराया

    10 hours ago

    1

    0

    भारतीय मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट टीम ने बुधवार को सातवें और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड को 118 रन से हरा दिया। भारत ने इस जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में सौरव गांगुली जैसा शर्ट लहराकर जश्न मनाया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 206 रन बनाए। अर्जुन गावरे ने 44 गेंदों पर 68 रन बनाए, जबकि कप्तान माजिद मागरे ने सिर्फ 19 गेंदों पर नाबाद 63 रन की पारी खेली। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 88 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से हिलाल अहमद वानी ने 21 रन देकर 4 विकेट और जयेश परमार ने 14 रन देकर 3 विकेट लिए। भारत ने मैच जीता, इंग्लैंड ने सीरीज भारत ने सात मैचों की सीरीज का सातवां मुकाबला जीता, लेकिन इंग्लैंड ने सीरीज 4-3 से अपने नाम की। भारतीय खिलाड़ियों ने लॉर्ड्स में जीत का जश्न खास अंदाज में मनाया। डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया ने X पर खिलाड़ियों और अधिकारियों का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सभी लॉर्ड्स की ऐतिहासिक बालकनी में अपने ब्लेजर उतारकर जश्न मनाते नजर आए। यह जश्न 2002 में इसी मैदान पर इंग्लैंड को हराकर नेटवेस्ट ट्रॉफी जीतने के बाद सौरव गांगुली के मशहूर शर्ट लहराने वाले सेलिब्रेशन की याद दिलाता है। DCCI ने एक्स पर लिखा DCCI ने लिखा, जब लॉर्ड्स में भारत जीतता है, तो जश्न का अंदाज अलग होता है। लॉर्ड्स की बालकनी में क्रिकेट की खुशी का यह खास पल था। कोट उतर गए, उत्साह बढ़ गया और तिरंगा गर्व से लहरा रहा था। 118 रन और एक ऐसा जश्न, जिसे भुलाया नहीं जा सकेगा। मिक्स्ड डिसेबिलिटी क्रिकेट फॉर्मेट में अलग-अलग तरह की अक्षमताओं वाले खिलाड़ी एक साथ खेलते हैं। इसमें शारीरिक, सुनने और सीखने से जुड़ी समस्याओं वाले खिलाड़ी शामिल होते हैं। ---------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर:171 रन पर ऑलआउट पाकिस्तान क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ लीड्स टेस्ट के पहले ही दिन बैकफुट पर है। उसने पहली पारी में 171 रन बनाए। बुधवार को दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने अपनी पहली में 2 विकेट पर 112 रन बना लिए हैं। पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हेप्टाथलॉन गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय डोप टेस्ट में पॉजिटिव:स्वप्ना बर्मन को NADA ने सस्पेंड किया; इसी महीने संन्यास लिया था
    Next Article
    भूटिया ने भारत-ब्राजील फ्रेंडली मैच के बॉयकॉट की अपील की:कहा- 50-70 करोड़ से बंगाल के खिलाड़ियों-क्लबों की मदद हो सकती है

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment