Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्तार को बांदा लाने वाले पूर्व IPS ने भाजपा छोड़ी:चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी में शामिल; मायावती के भी करीबी थे

    19 hours ago

    1

    0

    पूर्व IPS प्रेम प्रकाश ने भाजपा छोड़कर सांसद चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) जॉइन कर ली। उन्होंने 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ने का भी ऐलान कर दिया। सोमवार शाम 6 बजे पार्टी में शामिल होते ही उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे। प्रेम प्रकाश 31 दिसंबर, 2022 को एडीजी, प्रयागराज पद से रिटायर हुए थे। कुछ महीने बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान पूर्व IPS भाजपा में शामिल हो गए थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया था। हालांकि, भाजपा में उनकी सक्रिय भूमिका देखने को नहीं मिली। कानपुर जोन में तैनाती के दौरान पूर्व IPS के नेतृत्व में करीब 67 एनकाउंटर किए गए थे। मुख्तार अंसारी को पंजाब की रोपड़ जेल से यूपी की बांदा जेल लाने में भी उनकी प्रमुख भूमिका थी। उस समय प्रेम प्रकाश प्रयागराज में ADG के पद पर थे। अब जानिए पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश के बारे में- बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में MD का कोर्स दिल्ली के रहने वाले प्रेम प्रकाश 1993 बैच के IPS अफसर थे। बीटेक करने के बाद पुलिस मैनेजमेंट में भी MD (मास्टर इन डिप्लोमा) का कोर्स किया। लंबे प्रशासनिक अनुभव के दौरान मेरठ, आगरा, मुरादाबाद और कानपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में जिम्मेदार पदों पर काम किया। 12 जुलाई 2009 को लखनऊ में DIG/SSP का चार्ज संभाला था। प्रयागराज में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) के पद पर भी तैनात रहे। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की वजह से उन्हें 'एनकाउंटर स्पेशलिस्ट' कहा जाता था। 67 एनकाउंटर को लीड कर चुके, मायावती के करीबी रहे ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रेलर में घुसी बस, 4 की मौत:27 यात्री घायल, बस 8 फीट पिचकी, SSP बोले- ड्राइवर नहीं, कंडक्टर चला रहा था मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के साढ़े 3 बजे वॉल्वो बस ने ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। 27 यात्री घायल हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। यात्री बस में फंस गए। एक युवक का शव खिड़की से लटक गया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाराबंकी में युवक की मौत पर बवाल, पुलिस पर पथराव:SHO बेहोश होकर गिरे, साथियों ने घसीटकर हाईवे से उठाया
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार का बड़ा फैसला- कल से गांव के सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, अब तहसील भागने की जरूरत नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment