Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:योगी सरकार का बड़ा फैसला- कल से गांव के सचिवालय में बैठेंगे लेखपाल, अब तहसील भागने की जरूरत नहीं

    22 hours ago

    1

    0

    यूपी में गांववालों को आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र या जमीन की खतौनी के लिए अब तहसील के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर राजस्व परिषद ने राज्य में सुशासन की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। 1 जुलाई से सूबे के सभी लेखपाल अब ग्राम सचिवालयों में बैठेंगे। राजस्व परिषद की आयुक्त एवं सचिव कंचन वर्मा ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों (DM) को निर्देश जारी किया है कि वे लेखपालों के बैठने का रोस्टर (ड्यूटी चार्ट) तुरंत तैयार कर इस नई व्यवस्था को लागू करें। यहां पढ़ें पूरी खबर स्मार्ट-मीटर के नाम पर एक्स्ट्रा वसूला, बिजलीविभाग को जुलाई से करना होगा वापस प्रदेश में 10 सितंबर, 2025 से 31 दिसंबर, 2025 के बीच नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को जुलाई से बड़ी राहत मिलेगी। बिजली कंपनियों को इनके बिजली बिल में 150 करोड़ एडजस्ट करने हैं। ये रकम कंपनियों ने स्मार्ट मीटर के नाम पर 3200 से 7241 रुपए अधिक वसूले थे। पावर कॉर्पोरेशन के आईटी विंग और निदेशक वाणिज्य ने इसकी पुष्टि की है। निदेशक वाणिज्य ने बताया कि जुलाई से बिलों में पैसा एडजस्ट होना शुरू हो जाएगा। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद की याचिका पर विद्युत नियामक आयोग (UPERC) ने इसका आदेश दिया था। यहां पढ़ें पूरी खबर UPTET की परीक्षा देने वाले टीचर को एक दिन का अवकाश मिलेगा, योगी का आदेश यूपी में UPTET-2026 देने वाले शिक्षकों को विशेष छुट्टी मिलेगी। शासन ने इसका मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी ने शिक्षा निदेशक (बेसिक) को आदेश भेजा है। UPTET परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होगी। इसमें बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल होंगे। परीक्षा देने वाले शिक्षकों को इन तारीखों में विशेष अवकाश दिया जाएगा। शासन ने सभी अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि यूपी में करीब 1.86 लाख शिक्षक अभी TET पास नहीं हैं। इनमें प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के शिक्षक शामिल हैं। शिक्षक संगठन लंबे समय से विशेष अवकाश की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़िए… फिरोजाबाद में टैंकर ने घर के बाहर सो रहे पिता-पुत्र को रौंदा...मौत, बेटी उछलकर 6 फिट दूर गिरी, एक घंटे सड़क जाम यूपी के फिरोजाबाद में गैस टैंकर ने घर के बाहर सो रहे परिवार को रौंद दिया। पहिये के नीचे आने के कारण पिता–पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल बेटी का इलाज जारी है। हादसा मंगलवार सुबह 5:30 बजे उस वक्त हुआ, जब परिवार घर के बाहर सड़क किनारे बने मकान में छप्पर के नीचे चारपाई डालकर सो रहा था। तभी रोड से गुजर रहा गैस टैंकर चालक को झपकी आने के कारण बेकाबू हो गया। टैंकर रोड से उतरकर सीधे मकान में जा घुसा और चारपाई पर चढ़ गया। चारपाई पर सो रहे पिता को रौंद दिया। फिर पास पड़ी एक दूसरी चारपाई से जा भिड़ा। इस चारपाई पर सो रहा 10 साल का बेटा भी पहिए के नीचे आ गया, जबकि 13 साल की बेटी उछलकर करीब 6 फिट दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई। पूरी खबर पढ़िए… प्रॉपर्टी डीलर ने 10वीं के छात्र को पीट-पीटकर मार डाला, गजियाबाद में ऑफिस में बनाया बंधक, रॉड से पीटा गाजियाबाद में एक प्रॉपर्टी डीलर ने 10वीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी। छात्र बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक प्रॉपर्टी डीलर की कार से टच हो गई, जिससे कार पर स्क्रैच आ गया। इससे गुस्साए प्रॉपर्टी डीलर ने छात्र को पहले सड़क पर लोहे की रॉड से पीटा। फिर अगवा कर अपने ऑफिस ले गया, जहां बंधक बनाकर बेरहमी से मारा। इससे छात्र घायल हो गया। बाद में आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और छात्र को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लेकर गए। वहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी निवासी डेयरी संचालक शौकत के बेटे जैद (17) के रूप में हुई है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर प्रॉपर्टी डीलर समेत दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना सोमवार दोपहर करीब 3 बजे लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पढ़िए पूरी खबर… कानपुर में 3 बदमाशों का एनकाउंटर, पैर में गोली लगी: गुजैनी थाने से 200 मीटर दूर पति-बेटे की हत्या का डर दिखाकर महिला से टप्पेबाजी कानपुर में पति और बेटे की हत्या का डर दिखाकर महिला से लाखों के जेवर ठगने वाले अंतरजनपदीय तीन बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिए गए। बनपुरवा-फत्तेपुर मार्ग पर घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरे को दौड़ाकर दबोच लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटे गए जेवर, वारदात में इस्तेमाल बाइक और तमंचे बरामद किए हैं। पढ़िए पूरी खबर… कासगंज में विमान हादसे के बाद धनीपुर एयरपोर्ट से ट्रेनिंग उड़ानें बंद: DGCA करेगी जांच, महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई थी कासगंज में चेतक एविएशन का ट्रेनिंग विमान क्रैश होने के बाद अलीगढ़ के धनीपुर एयरपोर्ट से होने वाली सभी ट्रेनिंग उड़ानों पर रोक लगा दी गई है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे उड़े विमान का करीब एक घंटे बाद एटीसी से संपर्क टूट गया था। बाद में विमान कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त मिला। हादसे में महिला प्रशिक्षु पायलट घायल हुई हैं। अब डीजीसीए पूरे मामले की जांच करेगा। जांच पूरी होने और क्लियरेंस मिलने के बाद ही धनीपुर एयरपोर्ट से ट्रेनिंग उड़ानें दोबारा शुरू होंगी। पढ़िए पूरी खबर… कलावा बांधकर हिंदू युवती को फंसाने वाला पकड़ा गया: गाजियाबाद में किराए के मकान में रह रहा था, हिंद वीर सेना ने पुलिस को सौंपा गाजियाबाद के विजयनगर में सोमवार शाम को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक युवक और युवती को किराए के कमरे से पकड़ा। आरोप है कि दोनों अर्ध नग्न हालत में थे। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता वहां पर पहुंचे गए। युवक को पकड़कर पूछताछ की। युवक ने बताया कि दोनों दोस्त हैं। कोर्ट में शादी करने वाले हैं। लड़की राजी है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने फौरन पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर उसे सौंप दिया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि युवक मुस्लिम है। उसने पहचान छिपाकर लड़की को प्रेम जाल में फंसाया है। वह खुद को हिंदू दिखाने के लिए हाथ में कलावा भी बांधता है। पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। वहां पर दोनों से पूछताछ कर रही है। पढ़िए पूरी खबर… मथुरा में यमुना स्टीमर हादसे की जांच करने पहुंची NDMA टीम: केशीघाट पर 2 घंटे किया निरीक्षण, गोताखोरों और अधिकारियों से पूछे सवाल मथुरा के वृंदावन में केशीघाट पर यमुना में स्टीमर पलटने से 16 पर्यटकों की मौत के मामले की जांच अब राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने शुरू कर दी है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे को 6 सदस्यीय टीम ने करीब दो घंटे तक घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने यमुना में स्टीमर से मौके का जायजा लिया, गोताखोरों और अधिकारियों से हादसे को लेकर सवाल पूछे। साथ ही नाव संचालन, सुरक्षा इंतजाम और भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के उपायों पर भी पड़ताल की। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्तार को बांदा लाने वाले पूर्व IPS ने भाजपा छोड़ी:चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी में शामिल; मायावती के भी करीबी थे
    Next Article
    रोजगार सेवकों ने सौंपा ज्ञापन:देवरिया के रामपुर कारखाना में समस्याओं के समाधान की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment