Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेले से लापता हुई 12वीं की छात्रा:बुलंदशहर में खनन माफिया दोस्तों के साथ मुंह दबाकर ले गया, जंगल में किया गैंगरेप, चारो गिरफ्तार

    5 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में मेला घूमने आई 12 वीं की छात्रा को खनन माफिया और 3 दोस्तों ने उठा लिया। कार में डालकर उसे 8 किलोमीटर दूर जंगल में ले गए। जहां चार लोगों उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बदहवाश हालत में उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए। परिजन ढ़ूढ़ते हुए जब जंगल की तरफ पहुंचे तो किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजनों ने तुरंत अस्पताल ले जाकर छात्रा को भर्ती कराया। जहां उसका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। होश आने पर वह किसी से बात नहीं कर रही है। डॉक्टरों के अनुसार छात्रा अभी सदमें में है उसकी काउंसलिंग कर उससे बात करने की कोशिश की जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया। लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं कर रहे थे। पीड़िता के पिता ने जब थाने में जाकर हंगामा किया। तब जाकर खनन माफिया समेत चारो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूरा मामला चोला थाना क्षेत्र का है। देखें 2 तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला सिखेड़ा गांव की रहने वाली 17 वर्षीय छात्रा कक्षा 12वीं की छात्रा है। वह अपने घर से करीब 8 किलोमीटर दूर पचौता गांव में लगे मेले में घूमने गई थी। छात्रा अपनी भाभी और ताई के साथ गई थी। इसी दौरान बुधवार शाम के समय वह अचानक परिजनों से अलग हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों को उसका पता नहीं चला तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के पिता की तहरीर के अनुसार, दो युवक छात्रा को जबरन कार में बैठाकर ले गए। आरोप है कि उसे कुछ समय तक कार में घुमाने के बाद सुनसान स्थान पर ले जाया गया। घटना के बाद किसी तरह परिजन छात्रा तक पहुंचे तब उसने आपबीती सुनाई, जिसके बाद परिवार ने गुरूवार सुबह पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।पीड़िता के पिता किसान हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार में एक बड़ा भाई भी है जो ग्रेजुएशन कर रहा है। पीड़िता के पिता ने सीएम योगी आदित्यनाथ से दरिंदों का एनकाउंटर कराने की मांग की है। उन्होंने कहा- आज हमारी बच्ची के साथ हुआ है, वो कल किसी और की बच्ची के साथ ना हो। इसलिए दरिंदों का सीधे एनकाउंटर योगी जी कराएं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि ककोड़ पुलिस ने आरोपियों को कुर्सी पर बैठा रखा है। आरोपियों को थाने में ऐसा रखा, जैसे पुलिस के रिश्तेदार हों। एक आरोपी खनन माफिया का रिश्तेदार होने के कारण थाना प्रभारी बलराम सिंह ने रिश्तेदार जैसा व्यवहार किया। परिजनों ने थाना प्रभारी पर इस केस में आरोपियों से सेटिंग करने जैसे आरोप लगाए। छात्रा 12वीं के पेपर दे रही थी। हमें जानकारी मिली थी कि लड़की गायब हो गई। जब हमने ढूंढने गए तो हमें लड़की बेहोशी की हालत में मिली। पीड़िता के चाचा ने कहा- मुंह दबाकर ले गए पचौता गांव में लगे मेले में बच्चे गए थे। वहीं से दो लड़के जबरदस्ती उसे मुंह दबाकर गाड़ी में डालकर ले गए। उसके साथ जबरदस्ती करी। पुलिस ने तीन नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आगे की कार्रवाई करने में ढिलाई बरती जा रही है। बच्ची के साथ जो परिजन गए थे, उन्होंने हमे जानकारी दी। हमें सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। कार्रवाई ऐसी हो जो बहन बेटी किसी बाहर निकलने से पहले दहशत में ना रहें। एक आरोपी की हुई पहचान पीड़िता ने आरोपियों में से एक खनन माफिया सुनील को पहचान लिया, जो पाचौता का ही रहने वाला बताया जा रहा है। पूछताछ में उसके अन्य साथियों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी आसपास के गांवों के रहने वाले हैं और सभी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सुनील पर खनन के और भी कई मामले दर्ज हैं। हंगामे के बाद चारों आरोपी गिरफ्तार घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और परिजनों ने पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दबिश देकर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- केशव बोले- गो-माता को खरोंच पहुंचाने की किसकी औकात: काशी में कहा- शंकराचार्य हमारे भगवान; अखिलेश से बड़ा ढोंगी नहीं देखा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने काशी में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के प्रति श्रद्धा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का स्थान सर्वोपरि है। वे भगवान शंकराचार्य हैं। वे कहीं भी जाएंगे हम उनका स्वागत करेंगे। एक रामभक्त होने के नाते मैं खुद ही उनका अभिनंदन करने को तैयार हूं। शंकराचार्य के यूपी सरकार में गोहत्या के आरोपों पर भी डिप्टी सीएम ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- यूपी में अब कानून का राज है। गो माता के प्रति देश-प्रदेश की सरकार आस्था रखती है। किसी भी अपराधी या हत्यारे की इतनी हैसियत नहीं कि वह गौ माता को नुकसान पहुंचा सके। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को केशव ने ढोंगी बताया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में तीन दिन से लापता बुजुर्ग का शव मिला:चेहरे पर चोट के निशान मिले, घर वालों ने हत्या की आशंका जताई
    Next Article
    यमुनानगर में 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की हत्या:महिला ने बेटे संग मिलकर पहले मारा चाकू, फिर दबाया गला; 7 दिन बाद गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment