Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यमुनानगर में 17 साल छोटे लिव-इन पार्टनर की हत्या:महिला ने बेटे संग मिलकर पहले मारा चाकू, फिर दबाया गला; 7 दिन बाद गिरफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    यमुनानगर जिले के जगाधरी में अमर विहार कॉलोनी में 33 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी 50 वर्षीय लिव इन पार्टन व उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 11 साल रिलेश्न में साथ रही महिला ने अपने बेटे संग मिलकर पहले तो युवक पर चाकुओं से प्रहार किया, लेकिन तब भी उसकी मौत पर होने पर गला दबाकर उसका दम घोटा। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों शव को अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर तलाश में जुटी हुई थी, जिन्हें आखिकार गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि हत्या में इस्तेमाल चाकू व अन्य सामान बरामद किया जा सके। अर्धनग्न अवस्था में मिला था शव मामले का खुलासा करते हुए जगाधरी सिटी थाना पुलिस प्रभारी राजिंद्र सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को उन्हें सूचना मिली थी कि अमर विहार कॉलोनी में एक मकान की दूसरी मंजिल पर एक युवक का अर्धनग्न शव पड़ा हुआ है, जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में मृतक की शिनाख्त 33 वर्षीय गुंजन पुत्र राम कृपाल निवासी कपूरपुर जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के रूप में हुई, जोकि खाने की रेहड़ी लगाता था। दो माह पहले बेटा साथ आकर रहने लगा गुंजन करीब डेढ़ साल से अपनी 50 वर्षीय लिव इन पार्टनर सुषमा उर्फ रानी निवासी बल रोड, जमुला विहार, मथुरा के साथ किराये के मकान में रहता था। करीब दो माह पहले सुषमा का 25 वर्षीय बेटा आकाश भी वहां आकर रहने लगा। मकान मालिक दीपक ने बताया कि 26 फरवरी की दोपहर उसे किसी जानकार ने सूचना दी थी कि गुंजन के मकान की सीढ़ियों का दरवाजा खुला पड़ा है और अंदर कोई हलचल भी नहीं हो रही। सूचना पर वह तुरंत वहां पर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। 11 साल से साथ रह रहे थे गुंजन और सुषमा उसने सीढ़ी लगाकर छत पर देखा तो गुंजन मृत अर्धनग्न अवस्था में कंबर के ऊपर पड़ा था, जिसका परने से गला घोंटा हुआ था और शरीर पर चोट के काफी निशान थे। घर में न तो सुषमा थी और न ही उसका बेटा आकाश। पुलिस ने दीपक की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। हत्या के सात दिन बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासा किए। थाना ने प्रभारी ने बताया कि सुषमा और गुंजन की मुलाकात करीब 11 साल पहले मानेसर में एक फैक्ट्री में काम के दौरान हुई थी। दोनों के बीच 17 साल उम्र का अंतर था। फैक्ट्री में काम के दौरान दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। घरेलू झगड़े के चलते की हत्या सुषमा पहले से शादीशुदा थी और एक लड़के की मांग भी। उस समय सुषमा अपने पति को छोड़कर गुंजन के साथ रहने लगी और करीब चार साल पहले यमुनानगर आकर रहने लगी। फिलहाल दोनों अमर विहार में किराए के मकान में रह रहे थे। करीब दो माह पहले सुषमा का बेटा आकाश निवासी मथुरा भी अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा करके यमुनानगर में अपनी मां के पास आकर रहने लगा। पूछताछ में पता चला है कि गुंजन और सुषमा में अक्सर घरेलू लड़ाई झगड़े होते रहते थे। गुंजन शराब पीने का आदी था और वह अक्सर नशे में आकाश से लडाई करता था। पहले चाकू मारे, फिर गला दबाया फिलहाल प्राथमिक जांच में पता चला है कि 25-26 फरवरी की रात को गुंजन, सुषमा और आकाश के बीच फिर से झगड़ा हुआ था। झगड़ा इतना बढ़ गया कि मां-बेटे ने गुंजन पर पहले तो चाकू से जानलेवा हमला किया, लेकिन इससे उसकी मौत न होने पर उसे गला दबाकर मार दिया। हत्या के बाद दोनों आरोपी गुंजन का मोबाइल लेकर फरार हो गए। छानबीन में पुलिस कई ठिकनों पर छापेमारी की। आरोपी पकड़े जाने के डर से अपनी घर मथुरा न जाकर इधर-उधर भटकते रहे। पुलिस द्वारा उन्हें ट्रेस करके गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल चाकू, गुंजन का मोबाइल व अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेले से लापता हुई 12वीं की छात्रा:बुलंदशहर में खनन माफिया दोस्तों के साथ मुंह दबाकर ले गया, जंगल में किया गैंगरेप, चारो गिरफ्तार
    Next Article
    जौनपुर में युवक ने किया सुसाइड:पत्नी के मायके से न लौटने पर दी जान, कई बार बुलाने के बाद भी नहीं लौटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment