Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मलिहाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर फायरिंग:बाल-बाल बचे, ईदगाह की सफाई व्यवस्था देखने गए थे

    13 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गढ़ी खंजर खां में रविवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अहसान खां पर जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के मुताबिक, शाम करीब 4:30 बजे अहसान खां ईदगाह में चल रही साफ-सफाई का जायजा लेने पहुंचे थे, तभी वहां पहले से मौजूद विपक्षियों ने उन पर हमला बोल दिया। अहसान खां का आरोप है कि विपक्षी मुन्ना, उसके पुत्र सोनू, शादाब और अलीम समेत करीब 10 से 15 अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि सोनू ने अहसान खां पर पहली फायरिंग की, लेकिन गनीमत रही कि गोली मिस हो गई। इसके बाद शादाब ने दोबारा फायर किया, जिसमें अहसन खां बाल-बाल बचे। जान बचाने के लिए वह अपनी कार की तरफ भागे, तो पीछे से हमलावरों ने कार पर भी फायरिंग की, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। लूट का भी आरोप पीड़ित पक्ष का यह भी आरोप है कि हमले के दौरान अफरा-तफरी का फायदा उठाकर सोनू ने कार में रखे करीब ₹30,000 भी निकाल लिए। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी घटना की सूचना मिलते ही मलिहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि पर हुए इस सरेआम हमले से इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान ने इजराइल पर सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल दागी:इस जंग में पहली बार इस्तेमाल की गई; 2500km तक टारगेट हिट कर सकती है
    Next Article
    पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ाया 'मुन्ना भाई', गिरफ्तार:सोनभद्र के परीक्षार्थी की जगह फिरोजाबाद का साल्वर देने पहुंचा था परीक्षा, पूछताछ जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment