Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में युवक की गला रेतकर हत्या:शादी में आया रिश्तेदार बना कातिल, आरोपी फरार

    10 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में मंगलवार शाम करीब 6 बजे एक युवक की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा के मद्देनजर बल तैनात कर दिया है। मामला जोगिया उदयपुर थाना क्षेत्र के नादेपार चौराहा का है। मृतक की पहचान नादेपार चौराहा निवासी शुभम पुत्र सब्लू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने घर के सामने स्थित दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव निवासी प्रिंस वर्मा ने अचानक उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने शुभम के गले पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद आसपास के लोगों ने गंभीर रूप से घायल शुभम को तुरंत चौराहे पर स्थित एक मेडिकल स्टोर ले जाया। उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रिंस वर्मा करीब तीन दिन पहले अपने मामा पवन के घर आया था। वह अपने माता-पिता के साथ दिल्ली से गांव आया था, जहां 11 मार्च को पवन के बेटे विनय की शादी में शामिल होना था। बताया जा रहा है कि मृतक शुभम के पिता ने करीब 10 दिन पहले ही नादेपार चौराहे पर कपड़ों की दुकान खोली थी। घटना वाले दिन शुभम अपनी कार से घर से कुछ कपड़े लेने दुकान पर आया था। इसी दौरान आरोपी ने उस पर हमला कर दिया, जिससे उसका गला गंभीर रूप से कट गया। आरोपी प्रिंस वर्मा के मामा पवन का घर और मृतक शुभम का घर करीब 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल पर बल तैनात कर दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले की जांच जारी है
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में बारात में गाड़ियों पर स्टंट:तीन दिन बाद भी कार्रवाई नहीं, पुलिस की कार्यशैली पर सवाल
    Next Article
    मौलाना का पुतला जला रहे थे खुद ही जल गए:पेट्रोल डालते ही आग भड़की, योगी की मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ प्रदर्शन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment