Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालदीव के समुद्री तूफान में यूपी का युवक लापता:5 दिन पहले पलटी नाव, मां बोलीं- कोई तो मेरे लल्ला को वापस ला दो

    15 hours ago

    1

    0

    मालदीव में समुद्री तूफान के दौरान नाव पलटने से यूपी के अम्बेडकरनगर के रहने वाले राजीव चौहान लापता हैं। घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी परिवार को उनके बारे में कोई जानकारी नहीं है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, 30 जुलाई को राजीव से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी। राजीव के बड़े भाई के पास 31 जुलाई को फोन करके बताया गया कि दूसरी साइट पर जाते समय यात्रियों से भरी नाव तूफान में पलट गई। आठ लोगों को बचा लिया गया, जबकि दो लापता हैं। इसमें राजीव भी थे। परिवार ने भारत के विदेश मंत्रालय, पीएमओ और जिला प्रशासन से मदद मांगी है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए… आलापुर के मकरहीं धुसवा गांव के रहने वाले राजीव चौहान पत्थर-टाइल्स लगाने का काम करते थे। पत्नी आरती ने बताया- राजीव 18 जुलाई को नौकरी के लिए घर से निकले थे। वह पहले मुंबई गए। 22 जुलाई को वहां से फ्लाइट के जरिए मालदीव पहुंचे। मालदीव में उन्होंने चार-पांच दिन तक एक साइट पर काम किया। 31 जुलाई को राजीव कर्मचारियों के साथ नाव से दूसरी साइट पर काम करने जा रहे थे। तभी खराब मौसम के कारण नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। वहां के लोकल लोग स्थानीय स्तर पर तलाशी अभियान की बात कह रहे। लेकिन अभी तक मेरे पति का कुछ पता नहीं चला है। पिता बोले- कंपनी से संपर्क नहीं हो पा रहा राजीव के पिता राम अवध चौहान ने बताया- बड़े बेटे राज मान के पास 31 जुलाई को कंपनी से फोन आया था। बताया गया कि हादसे के समय नाव में कई कर्मचारी सवार थे। दुर्घटना के बाद आठ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन दो लोग लापता हो गए। राजीव समेत दोनों लोगों के बारे में अब तक कुछ पता नहीं चला है। कंपनी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा। हम लोगों ने भारत सरकार, विदेश मंत्रालय और जिला प्रशासन से अपील की है कि मालदीव प्रशासन से बातचीत कर राजीव की तलाश तेज कराई जाए। अगर वह सुरक्षित हैं तो उन्हें जल्द स्वदेश वापस लाने की व्यवस्था की जाए। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल राजीव पांच भाइयों में एक हैं। उनके अन्य भाई राजमान, संजीव, योगेंद्र और अरविंद हैं। इनमें संजीव दुबई में रहकर काम करते हैं। पहले राजीव भी सउदी अरब में टाइल्स लगाने काम करते थे। इस बार मालदीव की कंपनी में नौकरी मिली थी। हादसे के बाद से सभी लगातार राजीव के बारे में जानकारी जुटाने में लगे हैं। राजीव के पूरे परिवार में चिंता और मायूसी का माहौल है। उनकी पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। मां चंद्रावती देवी और पिता राम अवध भी बेटे की सलामती की दुआ कर रहे। दोनों बेटों आर्यन (8) और यश (6) को यही उम्मीद है कि पापा जरूर आएंगे। बहनें रीता और लक्ष्मी भी भाई की वापसी की राह देख रही हैं। -------------------------- ये खबर भी पढ़िए- महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण सिंह बरी:बोले- होइहि सोइ जो राम रचि राखा; विनेश फोगाट बोलीं- उम्मीद नहीं छोड़ी, हाईकोर्ट जाएंगे भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को महिला पहलवानों से जुड़े यौन शोषण मामले में दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया। सोमवार को फैसले के वक्त पूर्व सांसद बृजभूषण और भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के पूर्व सचिव विनोद तोमर कोर्ट में मौजूद रहे। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने मैदान में उतारे Gen-Z सांसद:पाठकजी ने कांग्रेस की चुक-चुकी निकाली, बागी IAS ने बनाई 'गदर सेना'
    Next Article
    एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा:इकलौते बेटे की मौत, बेटी वेंटिलेटर पर; मां बोलीं- परिवार के लिए काल बनकर आया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment