Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक सांप को मारा, दूसरे ने भाई-बहन को डसा:इकलौते बेटे की मौत, बेटी वेंटिलेटर पर; मां बोलीं- परिवार के लिए काल बनकर आया था

    1 day ago

    1

    0

    "मैं अपने दोनों बच्चों के साथ बेड पर सो रही थी। रविवार तड़के 3:30 बजे 4 साल की बेटी को सांप ने काट लिया, वह जोर-जोर से रोने लगी। मैं तुरंत उसे उठाकर सास के पास ले गई। 2 मिनट बाद 6 साल का बेटा भी चीख पड़ा। पास जाकर देखा तो उससे एक काला सांप लिपटा था, जो उसे 3-4 जगह काट चुका था। अगर मैं बेटी के साथ बेटे को भी उसी समय उठा लाती, तो आज वह जिंदा होता, लेकिन मुझे पहले सांप दिखा ही नहीं। 2-3 दिन पहले उसी कमरे में सांप का एक जोड़ा निकला था, तब परिवार वालों ने एक को मार दिया था। दूसरा सांप काल बनकर आया और मेरे बच्चों को डस लिया। मेरी बेटी अभी भी जिंदगी और मौत से जूझ रही है।" यह कहते हुए झांसी की रहने वाली नेहा कुशवाहा (26) फूट-फूटकर रो पड़ती हैं। सांप के काटने से उनके 6 साल के इकलौते बेटे मयंक की मौत हो गई, जबकि 4 साल की बेटी प्रगति अभी भी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है। रविवार शाम 7 बजे मयंक के शव को दफनाया गया। घटना शहर से करीब 20 किमी दूर बड़ागांव कस्बे की है। अब पूरा मामला सिलसिलेवार समझ लीजिए- पहली बार स्कूल गया था मयंक हरदौलपुरा मोहल्ले में बलराम कुशवाहा परिवार के साथ रहते हैं। घर में पत्नी पुष्पा, दो बेटे मुकेश (35), प्रदीप (27), बहुओं और पोते-पोतियां हैं। बेटी सपना (30) शादी के बाद से अपने ससुराल कैना गांव में रहती है। घर के सामने ही दो बीघा खेत है। बलराम और बड़ा बेटा खेती-किसानी करते हैं, जबकि प्रदीप एपेक्स फैक्ट्री में नौकरी करता है। मुकेश, पत्नी और दो पत्नियों के साथ घर के पिछले हिस्से में रहते हैं। प्रदीप, पत्नी नेहा और बच्चों के साथ घर के आगे वाले हिस्से में रहते हैं। नेहा ने रोते हुए बताया- अप्रैल में ही मयंक का एलकेजी में एडमिशन कराया था। बेटी प्रगति भी कभी-कभी उसके साथ स्कूल चली जाया करती थी। पूरा परिवार दोनों बच्चों से बहुत प्यार करता था, सब कुछ बहुत अच्छा चल रहा था। पिता के ड्यूटी जाने के बाद सांप ने डसा ताऊ हरचरण कुशवाहा ने बताया- रविवार तड़के करीब 3 बजे छोटा भाई प्रदीप काम पर चला गया था। बाकी परिवार वाले सो रहे थे। तभी अचानक करैत सांप ने बच्चों को डस लिया। चीख-पुकार सुनकर हम सब दौड़ते हुए कमरे में पहुंचे। प्रदीप को फोन कर घर बुलाया। परिवार के लोग दोनों बच्चों को तुरंत मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान सुबह 9:30 बजे मयंक ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रगति की हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है। बता दें कि, करैत देश के 4 सबसे जहरीले सांपों में आता है। मां बोली- बेटा मुझे छोड़कर चला गया पोस्टमॉर्टम के बाद जब मयंक का शव घर पहुंचा, तो मां उससे लिपटकर रोने लगी। रोते-रोते वह बार-बार बेहोश हो जा रही थीं। जैसे ही उसे होश आता, वह बिलखते हुए कहती- मेरा बेटा मुझे छोड़कर चला गया... अगर मुझे जरा भी अंदाजा होता कि कमरे में सांप है, तो मैं अपने बच्चों को लेकर वहां सोती ही नहीं। पार्षद बोले- ढूंढने पर भी नहीं मिला सांप वार्ड पार्षद सुशील कुमार कुशवाहा ने बताया- घटना के बाद से परिवार की घर के अंदर जाने की हिम्मत नहीं हो रही है। सांप पकड़ने वालों को बुलाया गया था। एक बार तो सांप कमरे के बाहर नजर आया, लेकिन देखते ही देखते वह अंदर ही एक बिल में जाकर छिप गया। उसके बाद आसपास खुदाई भी की गई, लेकिन सांप का कोई सुराग नहीं मिला। डॉ. मनदीप ने कहा- जहर पूरे शरीर में फैल चुका प्रगति का इलाज कर रहे डॉ. मनदीप ने बताया- सांप के डसने के बाद जहर बच्ची के पूरे शरीर में फैल चुका है। वह पिछले करीब 30 घंटे से वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। एक सांप को मारने के बाद दूसरे सांप के काटने को 'बदला' मानना केवल भ्रम है। संभव है कि वहां पहले से ही दो सांप मौजूद रहे हों, जिनमें से एक पर परिवार की नजर नहीं पड़ी हो। उन्होंने बताया कि करीब 70 प्रतिशत सांप जहरीले नहीं होते, जबकि लगभग 30 प्रतिशत सांप ही विषैले होते हैं। जहरीला सांप काट ले तो मरीज को तुरंत अस्पताल ले जाएं डॉ. मनदीप ने लोगों से अपील की कि यदि जहरीला सांप काट ले तो बिना समय गंवाए मरीज को तुरंत ऐसे अस्पताल ले जाएं, जहां एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) उपलब्ध हो। उन्होंने कहा- जहरीले सांप के काटने का यही प्रभावी इलाज है। झाड़-फूंक या तांत्रिकों के चक्कर में पड़ने से इलाज में देरी होती है और अधिकांश मामलों में यही देरी जानलेवा साबित होती है। ----------------------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांगी, हाथ जोड़कर बोली- मैं 15 साल की हूं, गलती पर शर्मिंदा हूं दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की ने माफी मांग ली। हाथ जोड़ते हुए उसने कहा- मैंने जो किया, वह माफी के लायक नहीं था। मैं सिर्फ 15 साल की हूं। यह मेरी पहली और आखिरी गलती है। मैं दोबारा ऐसा नहीं कहूंगी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मालदीव के समुद्री तूफान में यूपी का युवक लापता:5 दिन पहले पलटी नाव, मां बोलीं- कोई तो मेरे लल्ला को वापस ला दो
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:केशव बोले- मदरसा आतंकियों की फैक्ट्री, बृजभूषण यौन शोषण केस में बरी; फौजी से लव-मैरिज पर बेटी को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment