Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिलावट के आरोपों पर तीन आटा मिलों में छापा:फिरोजाबाद में स्टिंग ऑपरेशन के बाद कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गए नमूने

    4 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के टूंडला में आटे में मिलावट के आरोपों के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तीन आटा मिलों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दैनिक भास्कर में प्रकाशित स्टिंग ऑपरेशन के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर की गई। टीम ने दो संचालित मिलों से आटे के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिए हैं। सहायक आयुक्त (खाद्य) चंदन पांडेय के नेतृत्व में सोमवार रात अग्रवाल फ्लोर मिल, राजुल फ्लोर मिल सहित तीन आटा मिलों का निरीक्षण किया गया। इनमें से एक मिल बंद मिली, जबकि संचालित दोनों मिलों में उत्पादन और गुणवत्ता संबंधी व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई। निरीक्षण के दौरान कच्चे माल के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक नहीं मिली। साथ ही कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण और स्वच्छता मानकों के पालन में भी गंभीर कमियां पाई गईं। लैब रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में आटे में पत्थर जैसी मिलावट के आरोप लगाए गए थे। इसके अलावा दैनिक भास्कर के स्टिंग ऑपरेशन में भी मिलावट के गंभीर मामले सामने आने के बाद जिला प्रशासन सक्रिय हुआ। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अग्रवाल फ्लोर मिल और राजुल फ्लोर मिल से आटे के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। मिलावट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यदि प्रयोगशाला जांच में नमूने निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरते हैं, तो संबंधित आटा मिल संचालकों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनपद में खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र के आटा कारोबारियों में हड़कंप का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर के लालगढ़ी में मगरमच्छ पकड़ा गया, VIDEO:दो दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ग्रामीणों ने ली राहत की सांस
    Next Article
    कन्नौज शीतला धाम मंदिर का होगा कायाकल्प:पर्यटन विभाग ने समाज कल्याण मंत्री के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, मिलेंगी नई सुविधाएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment