Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कन्नौज शीतला धाम मंदिर का होगा कायाकल्प:पर्यटन विभाग ने समाज कल्याण मंत्री के प्रस्ताव को दी हरी झंडी, मिलेंगी नई सुविधाएं

    5 hours ago

    1

    0

    कन्नौज के जलालाबाद कस्बे के पास स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण मंत्री के प्रस्ताव को पर्यटन विभाग ने हरी झंडी दे दी। मन्दिर परिसर में भक्तों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। समाज कल्याण मंत्री व कन्नौज विधायक असीम अरुण के प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने जलालाबाद स्थित मां शीतला धाम मंदिर के सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधा विस्तार की योजना को स्वीकृति प्रदान कर दी है। मां शीतला धाम की पौराणिक एवं धार्मिक मान्यता अत्यंत विशिष्ट है। विशेषकर चैत्र व शारदीय नवरात्रि एवं धार्मिक मेलों के दौरान यहाँ दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां भगवती के दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। विकास कार्य योजना के स्वीकृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मंत्री असीम अरुण ने कहा: "मां शीतला धाम हम सभी की अगाध आस्था का केंद्र है। यहाँ आने वाले हर एक श्रद्धालु को सुगम, सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण मिले, यह हमारी प्राथमिक प्रतिबद्धता है। पर्यटन विभाग से मिली इस स्वीकृति के बाद मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण कर इसे और अधिक दिव्य एवं भव्य रूप दिया जाएगा।" परियोजना के तहत कराए जाने वाले मुख्य कार्य मंदिर प्रांगण, प्रवेश द्वारों तथा पैदल मार्गों का आधुनिक एवं पारंपरिक शैली में जीर्णोद्धार कराया जाएगा। दूर-दराज से आने वाले भक्तों के लिए विश्रामालय (वेटिंग हॉल), पेयजल की व्यवस्था तथा आधुनिक शौचालय ब्लॉक का निर्माण होगा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए हाई-मास्ट लाइट, सोलर लाइट्स तथा सीसीटीवी निगरानी प्रणाली लागू की जाएगी। इसके अलावा नवरात्रि के दौरान लगने वाले भारी मेले को ध्यान में रखते हुए सुचारू यातायात प्रबंधन व पार्किंग स्थल का विकास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिलावट के आरोपों पर तीन आटा मिलों में छापा:फिरोजाबाद में स्टिंग ऑपरेशन के बाद कार्रवाई, जांच के लिए भेजे गए नमूने
    Next Article
    सीतापुर में खेत से मिले धड़ का सिर बरामद हुआ:पुलिस ने महिला समेत तीन को हिरासत में लिया, अवैध संबंध में हत्या की आशंका

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment