Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुलायम की बहू बोलीं- मेरी सीट भाजपा तय करेगी:मैनपुरी से चुनाव नहीं लड़ना चाहती, अखिलेश के PDA पर जवाब नहीं दिया

    1 day ago

    1

    0

    राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को मैनपुरी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि 2027 में मेरा चुनाव लड़ने का फैसला भाजपा तय करेगी। पार्टी जहां से चाहेगी, मैं वहां से चुनाव लड़ूंगीं। अपर्णा ने साफ कहा कि फिलहाल मेरी मैनपुरी से चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं है। अपर्णा यादव बुधवार दोपहर 3 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नशामुक्त भारत और महिलाओं की सामाजिक भूमिका पर बात की। अपर्णा की कही 3 बड़ी बातें पढ़िए… 1. नशामुक्त भारत बनाने में महिलाओं का बड़ा योगदान अपर्णा यादव ने कहा कि वह एबीवीपी के सम्मेलन में शामिल होने आई हैं। कार्यक्रम में युवतियों के सामने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषय रखे जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय परंपराओं और प्राचीन प्रथाओं से जुड़ी महिलाओं के योगदान पर भी चर्चा की। नशामुक्त भारत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि देश को नशामुक्त बनाने में महिलाओं और बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। कार्यक्रम में इस बात पर चर्चा की गई कि महिलाएं और युवतियां समाज में नशे के खिलाफ जागरूकता लाने में किस तरह योगदान दे सकती हैं। 2. ससुराल से जुड़ी भावना को गरिमामयी बताया अपर्णा यादव ने छात्रों के बीच अपनी ससुराल से जुड़े अनुभव के सवाल पर कहा कि ये मुझे अच्छा लगता है। उन्होंने इसे अपने लिए काफी गरिमामयी बताया। अखिलेश यादव के PDA की परिभाषा को लेकर किए सवाल पर अपर्णा यादव ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, यह एबीवीपी का कार्यक्रम है, इसमें कुछ नहीं कहना। 3. 'पार्टी की फैसला मेरी इच्छा से बड़ा है' 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर अपर्णा यादव ने कहा, भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है, जहां से पार्टी डिसाइड करेगी, मैं वहां से लड़ूंगी। मैनपुरी से तो अभी नहीं चाह रही हूं। मैंने चुनाव लड़ने के लिए सीट का फैसला पार्टी पर छोड़ा है। पार्टी का फैसला ही मेरे लिए सर्वोपरि है। पति के निधन के बाद पहली बार सैफई पहुंचीं अपर्णा अपर्णा यादव मैनपुरी के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी ससुराल सैफई पहुंचीं। पति प्रतीक के निधन के बाद वह पहली बार यहां आईं। करीब साढ़े 5 बजे उन्होंने कुलदेवी के दर्शन-पूजन किए। इस दौरान परिवार की परंपराओं के अनुसार अपर्णा ने मंदिर में पूजा-अर्चना की। --------------------------- यह इंटरव्यू भी पढ़िए- रोहिणी बोलीं- चुनाव लड़ने नहीं, लड़वाने आई हूं, अखिलेश या कांग्रेस नहीं, वाल्मीकियों को हिस्सेदारी देने वाले को समर्थन देंगे स्विट्जरलैंड में 6 साल बिताने के बाद भारत लौटीं रोहिणी घावरी अब अपने वाल्मीकि समाज को राजनीतिक रूप से मजबूत करने की मुहिम में जुटी हैं। डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी करने और स्विट्जरलैंड में 2 साल नौकरी करने के बाद उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। दिल्ली, हरियाणा और मेरठ के बाद वे लखनऊ पहुंचीं। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ:इजराइल जा रहे विमान को भारतीय पायलट ने क्रैश से बचाया; SIR में दोबारा नाम जुड़वाना आसान; अखिलेश ने अंबानी के करीबी को टिकट दिया
    Next Article
    मथुरा में प्रेमानंद के साधकों ने अचला-मार्किन पहनना छोड़ा:शिष्य की मौत के बाद ड्रेस कोड बदलने का मैसेज वायरल, दर्शन-दीक्षा बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment