Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामी से निकाह के लिए पत्नी की हत्या की:संभल में 4 बच्चों के सामने वारदात, पकड़े जाने के डर से खुद को भी कैंची मारी

    6 hours ago

    1

    0

    संभल में मामी से निकाह के लिए पति ने पत्नी की हत्या कर दी। उसने अपने 4 बच्चों के सामने पत्नी को कैंची भोंककर मार डाला। इसके बाद पकड़े जाने के डर से खुद भी सुसाइड करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति नफीस (40) मेडिकल स्टोर चलाता है, जबकि मृतक पत्नी नजमा (38) आशा वर्कर का काम करती थी। नफीस का अपनी ही मामी से पिछले 3 साल से अफेयर था। इस वजह से पति-पत्नी के बीच झगड़े होते थे। नफीस मामी से निकाह करने की तैयारी कर रहा था। जैसे ही इस बात की भनक नजमा को हुई, तो उसने विरोध किया। दोनों के बीच कहासुनी हुई। बात मारपीट तक पहुंच गई। गुस्से में आकर नफीस ने नजमा पर कैंची से हमला कर दिया। बाद में उसी कैंची से खुद पर भी वार किए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नफीस को हिरासत में ले लिया। इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। नजमा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू की। घटना जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय गांव की है। घटना से जुड़ी तस्वीरें... आइए अब सिलसिलेवार तरीके से पूरा मामला जानते हैं… 15 साल पहले शादी, 2 बेटे और 2 बेटियां मूलरूप से अमरोहा के थाना आलमपुर निवासी नफीस का 15 साल पहले बदायूं के उगौती थाना क्षेत्र निवासी नजमा से निकाह हुआ था। दोनों के चार बच्चे हैं। दो बेटियां- अनबिया (13) और मायरा (11) हैं। दो बेटे- आफताब (9 ), अजलान (2) हैं। नफीस 6 साल पहले अपने परिवार के साथ संभल आ गया था। यहां वह हयातनगर थाना क्षेत्र के सराय तरीन में किराए के मकान में रह रहा था। घर से कुछ दूरी पर मेडिकल स्टोर चलाता है। अफेयर की बात पता चली तो घर छोड़ा परिजनों ने बताया- नफीस का अपनी ही मामी से अफेयर था। जैसे ही ये बात नजमा को पता चली तो दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए। 2 साल पहले नजमा बच्चों के साथ घर छोड़कर चली गई। वह नफीस के घर से करीब 7 किलोमीटर दूर संभल कोतवाली क्षेत्र के मंडी किशन दास सराय गांव में किराए के मकान में रहने लगी। 6 महीने बाद नजमा की नौकरी आशा वर्कर के रूप में लग गई। जिसके बाद से वह अपने बच्चों का खर्च खुद उठाने लगी। तलाक देने को तैयार नहीं थी, समझाने पहुंचा था पति परिजनों ने बताया- नफीस कई महीनों से नजमा पर तलाक देने का दबाव बना रहा था। नजमा इसके लिए राजी नहीं थी। रविवार शाम मेडिकल स्टोर बंद करने के बाद नफीस ने पहले इफ्तार किया। फिर बातचीत करने के लिए नजमा के घर चला गया। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। नजमा ने मामी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और तलाक देने से साफ इनकार कर दिया। बच्चों की आंखों के सामने पत्नी को घोपी कैंची पुलिस सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 10.30 से 10.45 बजे के बीच गुस्से में आकर नफीस ने घर में रखी कैंची उठाकर नजमा पर हमला कर दिया। एक के बाद एक पेट में तीन बार कैंची घोप दी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पकड़े जाने के डर से नफीस ने सुसाइड करने की कोशिश की। उसने खुद ही अपने पेट में दो बार कैंची घोप ली, इसके बाद लोगों ने उसके पकड़ लिया। पड़ोसियों की सूचना पर रात करीब 11.30 बजे कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से खून से सनी कैंची बरामद की। पुलिस ने नजमा और नफीस को जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। जहां नजमा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, नफीस को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। कुछ ही दिन पहले नफीस के खिलाफ की थी पुलिस शिकायत नजमा की सहकर्मी मेहरीन ने बताया- नफीस आए दिन नजमा के घर आकर मारपीट करता था। फोन कर धमकाता था। इससे परेशान होकर कुछ दिन पहले नजमा ने नफीस के खिलाफ संभल कोतवाली में लिखित शिकायत की थी। समय रहते पुलिस ने नफीस के खिलाफ कार्रवाई की होती तो शायद नजमा जिंदा होती। आरोपी हिरासत में, प्रेमिका से भी होगी पूछताछ कोतवाली प्रभारी गजेंद्र सिंह ने बताया- हत्यारोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। खून से सनी कैंची को फिंगर प्रिंट मैच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। फिलहाल आरोपी का इलाज चल रहा है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… स्टंटबाजी में 12वीं के छात्र की मौत, VIDEO:लखनऊ में बुलेट-स्कूटी की भीषण टक्कर, छात्र उछलकर डिवाइडर पर गिरा लखनऊ में बाइक रेसिंग में 12वीं के छात्र की जान चली गई। जनेश्वर मिश्र पार्क के पास बुलेट और कावासाकी बाइक सवार रेस लगा रहे थे। तभी सामने स्कूटी आ गई। स्कूटी से टकराने के बाद बुलेट डिवाइडर से जा भिड़ी। बुलेट सवार 12वीं का छात्र उछलकर डिवाइडर से टकराकर। उसका सिर फट गया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। कावासाकी सवार लड़के ने लोगों की मदद से बुलेट सवार दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलात्कारी आसाराम ने काशी विश्वनाथ के VIP दर्शन किए:50 पुलिसवाले भीड़ संभालते रहे; तीन दिनों से प्रवचन कर रहा
    Next Article
    एजेंसियों के बाहर नोटिस चस्पा, लिखा- आज सिलेंडर नहीं मिलेगा:गोंडा में सुबह से लोग लाइन में लगे, कानपुर में गैस एजेंसी बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment