Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मोमबत्ती जला रहे बच्चे की विस्फोट से मौत:वाराणसी में पटाखों में आग लगने से हादसा, एक दिन बाद बर्थडे था

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में शनिवार को मोमबत्ती जला रहे 6 साल के बच्चे की विस्फोट से मौत हो गई। हादसा घर में ही बनी दुकान में सुबह 10 बजे पटाखे फटने से हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान की रेलिंग और बाथरूम की दीवारें तक टूट गईं। दरअसल, बच्चे का रविवार को बर्थडे था। वह इसी के लिए लाई गई मोमबत्ती जलाकर खेल रहा था। तभी आग पटाखों तक पहुंच गई, जिससे तेज धमाका हो गया। बम फटने जैसी आवाज सुनते ही घरवाले दौड़ते हुए दुकान में पहुंचे तो वहां बच्चा लहूलुहान मिला। परिवारवाले बच्चे को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल लेकर भागे। जहां शाम 7 बजे उसकी मौत हो गई। घटना राजातालाब इलाके के कपसेठी की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि घरवालों ने घर के नीचे दुकान बना रखी थी, जिसमें बच्चे का पिता पटाखे भी बेचता था। 3 तस्वीरें देखिए… अपने बर्थडे की मोमबत्ती जला रहा था कार्तिकेय आशीष जायसवाल की कपसेठी के स्थानीय बाजार में किराने की दुकान है। दुकान के ऊपर ही उनका परिवार रहता है। परिवार में पत्नी निशा देवी और बेटा कार्तिकेय (6) है। रविवार को बेटे कार्तिकेय (6) का जन्मदिन था। शनिवार सुबह कार्तिकेय बर्थडे वाली मोमबत्ती जला रहा था। इसी दौरान चिंगारी दुकान में रखे पटाखे तक पहुंच गई। पटाखे फटते ही अचानक जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से कार्तिकेय गंभीर रूप से झुलस गया। धमाका इतना तेज था कि अंदर रखे घर के खिड़की, दरवाजा, ईंट से बनी रेलिंग भी टूट गई। डॉक्टरों ने बच्चे की हालत देख जिला अस्पताल भेजा धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। परिवार वाले आनन-फानन में घायल कार्तिकेय को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां बच्चे की इलाज के दौरान शाम 7 बजे मौत हो गई। दुकान में रखे पटाखों की जांच कर रही पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही कपसेठी पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अब इसकी जांच कर रही है कि दुकान में पटाखे किस मात्रा में रखे थे और उन्हें रखने व बेचने के लिए जरूरी अनुमति थी या नहीं। मोहल्ले वाले बोले- दुकानदार ने इतने खतरनाक पटाखे कैसे बेच रहा था स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजारों और घनी आबादी वाले इलाकों में इस प्रकार के खतरनाक विस्फोटक रखना सीधे तौर पर सैकड़ों बेकसूर लोगों की जान के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। लोगों ने अवैध पटाखे बिना रोक-टोक के दुकानों तक पहुंचने को लेकर स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। कपसेठी थाना प्रभारी विकास कुमार मौर्या ने बताया- घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद ही विस्फोट के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होगी। बच्चे की मौत हो गई है। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- मैं नौकरी देता जाऊंगा, वह गिनते जाएं, पहले चाचा-भतीजे नौकरियों पर डकैती डालते थे सीएम योगी ने शनिवार को लखनऊ में अखिलेश और शिवपाल यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पहले नौकरियों में डकैती डालने के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी बेखौफ निकल पड़ती थी। आज उपदेश की भूमिका में हैं। 2027 के बाद उपदेशक भी नहीं रह पाएंगे। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    2027 चुनाव से पहले कानपुर में ओवैसी की जनसभा:दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर AIMIM की नजर, समर्थन में लगे पोस्टर-बैनर
    Next Article
    आजमगढ़ में रविवार को छाए आसमान में बादल:शुक्रवार को दोपहर हुई थी जिले में आधे घंटे की जोरदार बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment