Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2027 चुनाव से पहले कानपुर में ओवैसी की जनसभा:दलित और मुस्लिम मतदाताओं पर AIMIM की नजर, समर्थन में लगे पोस्टर-बैनर

    6 hours ago

    1

    0

    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी रविवार, 20 सितंबर को कानपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा शाम 5 बजे बाबूपुरवा ईदगाह मैदान में होगी। पार्टी ने जनसभा के लिए कैंट विधानसभा क्षेत्र को चुना है। यूपी में ओवैसी की चुनावी जनसभाओं का सिलसिला शुरू हो चुका है। पिछले तीन महीनों में यह उनकी पांचवीं जनसभा बताई जा रही है। आने वाले दिनों में श्रावस्ती और आजमगढ़ में भी जनसभाएं प्रस्तावित हैं। 2016 में तलाक महल में भी ओवैसी की सभा प्रस्तावित थी, लेकिन प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम नहीं हो सका था। कैंट के साथ आर्यनगर और सीसामऊ पर भी नजर कानपुर की तीन विधानसभा सीटें कैंट, आर्यनगर और सीसामऊ मुस्लिम मतदाताओं की अधिक संख्या वाली सीटों में शामिल हैं। AIMIM की गतिविधियों और जनसभा के लिए क्षेत्र के चयन को 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। कैंट विधानसभा में पार्टी के संभावित उम्मीदवार के तौर पर नगर अध्यक्ष दिलदार गाजी का नाम पोस्टर और बैनरों में दिखाई दे रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से आधिकारिक तौर पर उम्मीदवार की घोषणा होना बाकी है। मुस्लिम और दलित मतदाताओं पर फोकस कानपुर नगर में मुस्लिम मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 19 प्रतिशत, जबकि दलित मतदाताओं की हिस्सेदारी करीब 17 से 18 प्रतिशत बताई जाती है। विधानसभा और लोकसभा चुनावों में निर्णायक भूमिका में होते हैं। AIMIM की हालिया जनसभाओं के लिए जिन इलाकों का चयन किया गया है, उनमें मुस्लिम और दलित मतदाताओं की बड़ी आबादी वाले क्षेत्रों पर पार्टी का फोकस दिखाई देता है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सेंध लगाने की कोशिश में नजर आ रहें हैं। प्रदेश अध्यक्ष बोले- जनसभा कैंट के लोगों के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा कि यह जनसभा चुनावी है। इसलिए कैंट विधानसभा क्षेत्र के लोगों को इसमें बुलाया गया है। हालांकि, पार्टी कार्यकर्ता कानपुर के किसी भी क्षेत्र से जनसभा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि जनसभा स्थल छोटा होने के कारण कार्यक्रम को मुख्य रूप से कैंट विधानसभा क्षेत्र तक सीमित रखने की कोशिश की गई है। 2021 में दो बार कानपुर आ चुके हैं ओवैसी कानपुर में ओवैसी की यह तीसरी जनसभा होगी। इससे पहले सितंबर और दिसंबर 2021 में उन्होंने जाजमऊ और जीआईसी मैदान में जनसभाओं को संबोधित किया था। यानि 5 साल बाद अब औवेसी जनसभा कानपुर में होगी। वर्ष 2016 में तलाक महल में भी ओवैसी की जनसभा प्रस्तावित थी, लेकिन उस समय जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी। 2027 से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी AIMIM की ओर से यूपी में लगातार जनसभाएं की जा रही हैं। पार्टी इन कार्यक्रमों के जरिए संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपना आधार बढ़ाने पर जोर दे रही है। कानपुर में कैंट विधानसभा का चयन और स्थानीय पदाधिकारी का नाम पोस्टर-बैनर में सामने आना इसी राजनीतिक तैयारी का हिस्सा माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जूते में छिपाकर ले गए थे महाराष्ट्र TET के पेपर:आगरा की प्रिंटिंग प्रेस के 3 कर्मचारियों ने 8 हजार के लिए पेपर लीक किया
    Next Article
    मोमबत्ती जला रहे बच्चे की विस्फोट से मौत:वाराणसी में पटाखों में आग लगने से हादसा, एक दिन बाद बर्थडे था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment