Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ममता बोलीं- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव:पुलिस उन्हें डरा-धमका रही; पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला

    15 hours ago

    1

    0

    बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। ममता ने दावा किया कि कुछ विधायकों और सांसदों को डराने-धमकाने या रिश्वत देकर TMC को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने आगे कहा- जो लोग TMC छोड़कर गए हैं, उनके जाने से पार्टी का भला ही हुआ है। ममता का वीडियो मैसेज TMC के भीतर टूट की खबरों के बीच आया है। पार्टी ने आज अपने दो विधायकों संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्कासित किया है। दोनों पर पार्टी के खिलाफ बयान देने और बैठकों से दूर रहने के आरोप हैं। वीडियो मैसेज में ममता की 4 बड़ी बातें… पार्टी से निकाले जाने पर संदीपन बोले- कोई पछतावा नहीं पार्टी से निकाले जाने के बाद संदीपन साहा ने TMC पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी में नैतिकता की बात करना ही एंटी-पार्टी गतिविधि माना जाता है। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे किसी अन्य पार्टी में शामिल होंगे, तो उन्होंने कहा- नहीं, ऐसा कुछ नहीं है। मैं इसके बारे में क्यों सोचूंगा? निष्कासित विधायकों ने फर्जी साइन के आरोप लगाए थे TMC से निकाले गए विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने विधानसभा अध्यक्ष को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नेता प्रतिपक्ष के रूप में शोभनदेब चट्टोपाध्याय के समर्थन में तैयार प्रस्ताव में उनके साइन फर्जी तरीके से दिखाए गए हैं। दोनों विधायकों ने दावा किया कि 6 मई को हुई बैठक में ऐसा कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ था। विधानसभा अध्यक्ष के हस्तक्षेप पर कोलकाता के हरे स्ट्रीट थाने में FIR दर्ज की गई। बाद में जांच CID को सौंप दी गई। CID ने इस मामले में TMC महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी को जांच में शामिल होने और प्रस्ताव की ऑरिजिनल कॉपी पेश करने के लिए नोटिस भेजा था। CM शुभेंदु बोले- मामले में BJP का कोई रोल नहीं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि फर्जी साइन मामले में अभिषेक बनर्जी को भेजा गए CID नोटिस में भाजपा सरकार या पार्टी का कोई दखल नहीं है। कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अधिकारी ने कहा- कुछ लोगों को यह बदले की कार्रवाई लग सकती है, लेकिन हमें ऐसा कुछ करने की जरूरत नहीं है। TMC से जुड़ी पिछली 5 घटनाएं 31 मई- ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे: ममता ने TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि सभी विधायक अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त हैं। पूरी खबर पढ़ें… 31 मई- सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला: सांसद कल्याण बनर्जी ने आरोप लगाया कि हुगली में पुलिस स्टेशन के बाहर BJP समर्थकों ने उन पर हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। उन्होंने कहा कि यहां भगवा कपड़े पहने 10-15 BJP के गुंडे थे, जिन्होंने अचानक नारे लगाए, मुझे गालियां दी और पत्थर से हमला किया। पूरी खबर पढ़ें… 30 मई- सांसद अभिषेक बनर्जी से मारपीट: दक्षिण सोनारपुर में अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट हुई थी। उन पर अंडे और चप्पल भी फेंके गए थे। अभिषेक ने आरोप लगाया कि उनकी हत्या की कोशिश की गई। इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरी खबर पढ़ें… 27 मई- सांसद काकोली का इस्तीफा: बंगाल के बारासात से TMC सांसद काकोली घोष ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दिया था। इस्तीफे से पहले काकोली CM शुभेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शामिल हुई थीं। पूरी खबर पढ़ें… 20 मई- पार्टी कार्यक्रम में सिर्फ 35 विधायक पहुंचे: कोलकाता में विधानसभा परिसर में अंबेडकर प्रतिमा के पास TMC के कुछ विधायकों ने पोस्ट-पोल हिंसा और हॉकर्स हटाने के अभियानों के खिलाफ धरना दिया था। विधानसभा चुनाव हार के बाद यह पार्टी का पहला बड़ा संगठित विरोध प्रदर्शन था, लेकिन इसमें भी केवल 35 विधायक ही पहुंचे थे। 4 मई: बंगाल में पहली बार भाजपा को बहुमत मिला पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 4 मई को आए रिजल्ट में भाजपा ने 294 में से 208 सीटें जीतकर पहली बार सरकार बनाई थी। TMC सिर्फ 80 पर सिमट गई थी। अभिषेक बनर्जी के संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीट फालता में भाजपा ने सबसे बड़े अंतर से जीत का रिकॉर्ड बनाया था। सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में BJP के पहले मुख्यमंत्री बने थे। ---------------------------------------- यह खबर भी पढ़ें… बंगाल में अभिषेक बनर्जी पर हमले की 12 तस्वीरें: भीड़ ने अंडे-पत्थर फेंके, शर्ट फाड़ी, चोर-चोर के नारे लगे; हेलमेट पहनाकर बचाया गया पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी के भतीजे और टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के साथ दक्षिण सोनारपुर में शनिवार को मारपीट हुई। घटना पर अभिषेक ने कहा- मेरी हत्या की कोशिश की गई। वहीं, ममता बनर्जी ने कहा- शासक हत्यारे बन गए, भाजपा को शर्म आनी चाहिए। देखिए हमले की 12 तस्वीरें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृतसर में दिनदहाड़े बीच रोड टीचर की गला काटकर हत्या:औंधे मुंह पड़ी मिली लाश, मांस के टुकड़े बिखरे; बेटी को ट्यूशन छोड़कर आ रहे थे
    Next Article
    राहुल गांधी बोले- डोटासरा-जूली की जोड़ी जय-वीरू जैसी:जो जिलाध्यक्ष कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment