Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी बोले- डोटासरा-जूली की जोड़ी जय-वीरू जैसी:जो जिलाध्यक्ष कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा, उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी

    23 hours ago

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के लिए कहा- इन दोनों की जोड़ी जय-वीरू जैसी है। यह लंबी चलेगी और कांग्रेस को मजबूत रखेगी, सभी को इनसे सीखना चाहिए। उन्होंने कहा- यह दूसरे राज्यों के लिए भी उदाहरण है। यह बात उन्होंने सोमवार को पुष्कर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर के समापन में कही। उन्होंने एक सेशन में राजस्थान के 50 और दिल्ली के 15 जिला अध्यक्षों सहित प्रदेश पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा- चुनाव में टिकट बांटने में जिलाध्यक्षों की भागीदारी अहम रहेगी। जो कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा। उसे भविष्य में अच्छी पोस्ट मिलेगी। इससे पहले पुष्कर के वाइल्ड रोज रिसॉर्ट में 65 जिला अध्यक्षों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे थे। राहुल गांधी ने इन परिवारों से मुलाकात की और फोटो क्लिक करवाई। डीडवाना-कुचामन के जिला अध्यक्ष के परिवार से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहम्मद रमजान ने कहा- मैंने राहुल गांधी को बताया कि जब पहला इलेक्शन हुआ था, तब हमने पर्चियां बनाई थी। बीकानेर शहर अध्यक्ष मदन गोपाल ने कहा कि राहुल गांधी ने नीति और सिद्धांत की बात कही। उन्होंने कहा- जो अच्छा काम करेगा, उसका भविष्य में आगे प्रमोशन होगा। जो काम नहीं करेगा, उसके लिए दूसरा रास्ता होगा। विधायक ने राहुल को भेंट किया हल इससे पहले, राहुल सोमवार सुबह 10:05 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट उनका स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे। किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी ने राहुल गांधी को हल भेंट किया। यहां से राहुल पुष्कर के लिए रवाना हो गए थे। चिंतन शिविर में सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी आने का कार्यक्रम था। लेकिन किसी कारण से उनका कार्यक्रम कैंसिल हो गया। अब देखिए, राहुल गांधी के दौरे से जुड़ी PHOTOS… … यह खबर भी पढ़ें… गहलोत बोले- नाकारा-निकम्मी सरकार रहेगी तो पब्लिक को नुकसान: भजनलाल शर्मा 5 साल मुख्यमंत्री बने रहें, केंद्र सरकार नारे लगाने में बेस्ट … राहुल गांधी के दौरे की पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बोलीं- TMC विधायकों पर भाजपा जॉइन करने का दबाव:पुलिस उन्हें डरा-धमका रही; पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दो MLA को निकाला
    Next Article
    डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी गुजरात पहुंची:अंबानी परिवार की मेहमान बनीं, जामनगर में रिलायंस के वनतारा में रुकेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment