Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मणिपुर में विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी, 3 की मौत:सभी कुकी समुदाय से थे; नगा उग्रवादियों पर हिंसा का आरोप

    10 hours ago

    1

    0

    मणिपुर के नोनी जिले में शनिवार सुबह दो विरोधी गुटों के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें कुकी समुदाय के 3 लोगों की जान चली गई। यह मुठभेड़ एक जंगली पहाड़ी गांव 'केकरू नगा' में हुई, जहां कई घंटों तक दोनों तरफ से लगातार गोलियां चलती रहीं। पुलिस ने कहा कि इलाके में हालात काबू में रखने के लिए जरूरी सुरक्षा इंतजाम कर दिए गए हैं। कुकी समुदाय के प्रमुख संगठन 'कुकी इनपी मणिपुर' (KIM) ने नगा उग्रवादी गुटों पर हत्या का आरोप लगाया और सरकार से दोषियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है। मणिपुर में मैतेई समुदाय की रैली मणिपुर की राजधानी इम्फाल में शनिवार को मैतेई संगठनों ने रैली निकाली। इसमें स्थानीय लोगों की सुरक्षा और कुकी उग्रवादी समूहों के साथ सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशन (SoO) समझौता रद्द करने की मांग की गई। रैली को कई नगा संगठनों का समर्थन मिला। चंदेल और सेनापति जिलों में भी नगा संगठनों ने रैलियां निकाली। मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा जारी है। प्रदर्शनकारियों ने ‘सेव मणिपुर’ लिखे पोस्टर ले रखे थे यह रैली मणिपुर इंटीग्रिटी के कोऑर्डिनेटिंग कमेटी ने आयोजित की थी। नगा संगठनों की शीर्ष संस्था यूनाइटेड नगा काउंसिल (UNC) ने भी रैली का समर्थन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘सेव मणिपुर’ लिखे पोस्टर और तख्तियां ले रखी थीं। इनमें ‘हमें शांति और न्याय चाहिए’ और ‘SoO समझौता रद्द करो’ जैसी मांगें लिखी थीं। मणिपुर में जातीय हिंसा में 300 से ज्यादा मौतें मणिपुर में मई 2023 से घाटी में रहने वाले मैतेई और पहाड़ी इलाकों में रहने वाले कुकी समुदाय के बीच जातीय संघर्ष जारी है। इसमें कम से कम 306 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं। राज्य में कुकी और नगा समुदायों के बीच झड़पों में भी इस साल फरवरी से करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। मई 2023 में जातीय हिंसा शुरू होने के बाद पहली बार सुरक्षा बलों ने कुकी उग्रवादियों के लिए बनाए गए एक शिविर को कब्जे में लिया है। शिविर में दर्ज 159 उग्रवादियों में से केवल एक मौजूद मिला। इसके बाद SoO समझौते के पालन पर सवाल उठे। यह समझौता 4 सितंबर को बिना नवीनीकरण के खत्म हो गया था। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ें: मणिपुर में चौबीस घंटे में 4 लोगों की हत्या:नाराज लोग शवों को मुख्यमंत्री आवास के बाहर छोड़ गए, पुलिस ने हटाया मणिपुर में 24 घंटे के भीतर हिंसा की 2 घटनाओं में 4 लोगों की मौत हो गई। सोमवार सुबह इम्फाल ईस्ट और कांगपोकपी जिलों की सीमा के पास लकड़ी लेने गए लोगों पर संदिग्ध उग्रवादियों ने हमला कर दिया। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हुए और 3 लोग लापता बताए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    दिल्ली-NCR में 50% वर्क फ्रॉम होम, पुरानी गाड़ियों पर रोक:प्रदूषण रोकने के लिए आज से पाबंदियां; 9 साल में अक्टूबर की हवा सबसे साफ
    Next Article
    टाइगर श्रॉफ केस:आरोपियों ने हमले में इस्तेमाल हुई बाइक ₹25 हजार में खरीदी; मास्टरमाइंड अनिल पंडित ने 25-30 बैंक खातों में पैसे छिपाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment