Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोज पांडे का मंत्री बनने के बाद पहला रायबरेली दौरा:लखनऊ से रवाना हुआ काफिला, 4 दिन योगी कैबिनेट में हुए शामिल, सपा छोड़ थामा दामन

    8 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडे आज पहली बार रायबरेली पहुंचेंगे। उनका काफिला लखनऊ से रवाना हो चुका है। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद यह उनका जिले में पहला दौरा होगा। उनके आगमन को लेकर रायबरेली जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और समर्थकों ने जगह-जगह स्वागत होर्डिंग लगाए हैं। रास्ते भर कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत और सम्मान किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, कैबिनेट मंत्री मनोज कुमार पांडे सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के बाद अपने आवास के लिए प्रस्थान करेंगे। डॉ. मनोज कुमार पांडे के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सड़क मार्ग से आने वाले सभी थाना क्षेत्रों के अध्यक्षों को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलर्ट पर रखा गया है। कैबिनेट मंत्री के स्वागत की तैयारियां, तस्वीरें देखें.. 6 नए सदस्य हुए थे शामिल योगी कैबिनेट में शामिल 4 दिन पहले ही योगी कैबिनेट का विस्तार किया गया था। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल किए गए थे। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया। इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय ने कैबिनेट मंत्री शपथ ली थी। इसके अलावा अजीत पाल और सोमेंद्र तोमर को प्रमोट कर राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। वहीं कृष्णा पासवान, कैलाश राजपूत, सुरेंद्र दिलेर और हंसराज विश्वकर्मा ने राज्यमंत्री पद की शपथ ली। कृष्णा पासवान पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थीं। नए बनने वाले मंत्रियों में 1 ब्राह्मण, 3 ओबीसी और 2 दलित वर्ग से हैं। अब यूपी सरकार में योगी को मिलाकर कुल 60 मंत्री हैं। योगी मंत्रिमंडल का पहला विस्तार 2024 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 5 मार्च, 2024 को हुआ था। नेता विपक्ष ने कहा था- मनोज पांडेय की शपथ को चैलेंज नहीं कर सकती सपा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता विपक्षी दल माता प्रसाद पांडेय ने कहा था- मनोज पांडेय ने 2022 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2024 में राज्यसभा चुनाव के वक्त उन्होंने बगावत करते हुए भाजपा प्रत्याशी को वोट दिया था। इसके बाद सपा ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया था। मनोज पांडेय को पार्टी से निकाला जा चुका है, इसलिए उनके मंत्री पद की शपथ लेने को चुनौती नहीं दी जा सकती। अगर पार्टी ने निकाला न होता और वे मंत्री पद की शपथ लेते तो नियमों के विरुद्ध होता। पार्टी से निष्कासन के बाद कोई भी विधायक निर्दलीय विधायक की तरह माना जाता है। शपथ ग्रहण के दिन की तस्वीरें देखिए- भूपेंद्र चौधरी की जाट वोटों पर मजबूत पकड़, मनोज पांडेय ब्राह्मण चेहरा नए मंत्रियों का प्रोफाइल जानिए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिल्कीपुर में लोगों को बाहर से खरीदना पड़ बोतलबंद पानी:गर्म पानी और गंदे हैंडपंप से लोग हुए परेशान
    Next Article
    उन्नाव में आम के बाग में अधेड़ का शव मिला:बहु ने गांव के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment