Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिल्कीपुर में लोगों को बाहर से खरीदना पड़ बोतलबंद पानी:गर्म पानी और गंदे हैंडपंप से लोग हुए परेशान

    9 hours ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के मिल्कीपुर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता है। ब्लॉक मुख्यालय के साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों की भीड़ यहां बनी रहती है। लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खंड विकास अधिकारी कार्यालय के बगल में वाटर कूलर लगाया गया था, लेकिन लंबे समय से खराब होने के कारण लोगों को बाजार से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा था। क्षेत्रीय लोगों राजकुमार, दिनेश कुमार, राधेश्याम, श्याम बिहारी और प्रदीप पाण्डेय समेत कई लोगों ने इस समस्या को उठाया था। मामले की पड़ताल के बाद दैनिक भास्कर ने खबर को प्रमुखता चलाया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। खंड विकास अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए वाटर कूलर को ठीक कराया। हालांकि मरम्मत के बाद भी लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। वाटर कूलर से पानी की सप्लाई तो शुरू हो गई है, लेकिन पानी न तो ठंडा मिल रहा है और न ही पूरी तरह स्वच्छ। स्थानीय लोगों का कहना है कि वाटर कूलर में लगे विद्युत उपकरणों का स्विच ही ऑन नहीं किया गया है। ऐसे में ठंडा पानी मिलना संभव नहीं है। भीषण गर्मी में तापमान 37 से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है और लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हैं। वाटर कूलर के पास लगा इंडिया मार्का हैंडपंप भी साफ पानी नहीं दे रहा है। ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे लोगों का कहना है कि गर्मी के मौसम में ठंडे पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होती है, लेकिन यहां आने वालों को मजबूरी में बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि वाटर कूलर को ठीक करा दिया गया है और पानी की सप्लाई शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संभवतः बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण पानी ठंडा नहीं हो पा रहा होगा। मामले को दोबारा दिखवाकर आवश्यक व्यवस्था कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ट्रांसपोर्टर ने की चार शादियां, पहली पत्नी का बच्चा छीना:पत्नी ने पुलिस से लगाई बच्चा वापस दिलाने की गुहार, स्कूल जाते वक्त बच्चे के अपहरण का आरोप
    Next Article
    मनोज पांडे का मंत्री बनने के बाद पहला रायबरेली दौरा:लखनऊ से रवाना हुआ काफिला, 4 दिन योगी कैबिनेट में हुए शामिल, सपा छोड़ थामा दामन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment