Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में 12 केंद्रों पर हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:2 दिन में 5040 अभ्यर्थी शामिल, डीएम और एसएसपी ने किया निरीक्षण

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में उत्तर प्रदेश पुलिस में दरोगा भर्ती की लिखित परीक्षा की पहली पाली रविवार को सकुशल संपन्न हो गई। जिले में 12 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है। रविवार को दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा में कुल 5040 अभ्यर्थियों को शामिल होना है। दो-दो घंटे के पेपर में 160 प्रश्न के सही विकल्प को चुनना था। पहली पाली की परीक्षा के बाद बाहर निकले कई अभ्यर्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र अपेक्षा से थोड़ा उलझाऊ रहा। मल्टीपल चॉइस (बहुविकल्पीय) प्रश्नों के सही उत्तर ओएमआर शीट पर भरने थे, लेकिन गणित के कई सवालों में अधिक गणना करनी पड़ रही थी। जिससे समय ज्यादा लग रहा था। कई अभ्यर्थी समय प्रबंधन में फंसते नजर आए और निर्धारित समय में सभी प्रश्न हल करना चुनौती बन गया। जिले में सकुशल परीक्षा संपन्न कराने को लेकर जिले के डीएम रविंद्र कुमार और एसपी डॉक्टर अनिल कुमार लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी देते रहे। जिससे कि किसी तरह की समस्या ना हो। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकले अभ्यर्थियों में मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली। अच्छी तैयारी करके आए अभ्यर्थियों ने संतुष्टि जताई, जबकि कुछ अभ्यर्थी यह कहते नजर आए कि अगर तैयारी और बेहतर होती तो प्रदर्शन भी बेहतर हो सकता था। अधिकारियों ने किया निरीक्षण आजमगढ़ में डीएम रविन्द्र कुमार और जिले के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार द्वारा उत्तर प्रदेश उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा-2026 को निष्पक्ष, निर्विघ्न व सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केंद्र राजकीय बालिका इण्टर कालेज, आजमगढ़ एवं डीएवी पीजी कालेज आजमगढ़ का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा केन्द्र में बनाये गये सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का अवलोकन किया गया। परीक्षार्थियों की बॉयोमेट्रिक करने वाले टीम से भी जानकारी ली गयी। इसके साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया। सभी कक्षाओं में लगाया गया सीसी टीवी कैमरा सक्रिय पाया गया। इसके पश्चात जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा परीक्षा कक्ष का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्षों में लगाया गया सीसीटीवी कैमरा सक्रीय होना चाहिए। ड्यूटी में तैनात कर्मचारी इसकी निगरानी भी करते रहें। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की शिथिलता नही होनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मनौना धाम में उमड़ा आस्था का महाकुंभ:एकादशी पर एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका मत्था, दुनियाभर से आए श्रद्धालु
    Next Article
    नजीबाबाद में झगड़े में घायल बुजुर्ग की मौत:9 मार्च को विवाद में हुआ था घायल, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment