Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी गौशाला में मृत गोवंश को कुत्ते नोच रहे:बदहाल व्यवस्थाओं का वीडियो वायरल, ग्रामीणों में आक्रोश

    13 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के करहल विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पतारा के किशनपुर गांव स्थित एक गौशाला की बदहाल स्थिति का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में मृत गोवंश को कुत्ते नोचते हुए दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों ने गौशाला में भूख और बीमारी से जूझ रहे पशुओं तथा अव्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला में गोवंश को केवल सूखा भूसा दिया जा रहा है। हरे चारे और उचित उपचार की कोई व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण कई पशु भूख और बीमारी से पीड़ित हैं। वायरल वीडियो में एक मृत गाय को आवारा कुत्ते नोचते हुए स्पष्ट दिख रहे हैं। इसके अतिरिक्त, एक अन्य बीमार गाय गंभीर हालत में जमीन पर पड़ी तड़पती हुई मिली, जिसकी सांसें चल रही थीं। इन दृश्यों ने मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि बीमार गोवंशों का न तो इलाज किया जा रहा है और न ही उन्हें समय पर दवाइयां दी जा रही हैं। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी केवल कागजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखा रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत अलग है। इस मामले पर ग्राम प्रधान रामू चौहान ने सभी आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि गौशाला में 150 से अधिक गोवंश संरक्षित हैं और उन्हें नियमित रूप से सूखा भूसा दिया जाता है। प्रधान के अनुसार, गौशाला की देखरेख के लिए केयरटेकर भी नियुक्त हैं और यहां कई ग्राम पंचायतों से आवारा गोवंश लाए जाते हैं। इसी बीच, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष निक्की चौहान अपनी टीम के साथ गौशाला पहुंचे और हरा चारा उपलब्ध कराया। गौशाला की स्थिति देखकर उन्होंने ग्राम प्रधान और सचिव पर घोर लापरवाही का आरोप लगाया। निक्की चौहान ने कहा कि सरकार गोवंशों की देखभाल के लिए बजट दे रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। उन्होंने मृत पशुओं को दफनाने की उचित व्यवस्था न होने को भी एक गंभीर मुद्दा बताया। एसडीएम करहल सुनिष्ठा सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में यह मामला नहीं है। बीडीओ से इस मामले की जांच कराई जाएगी। तथ्य सही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर डीएम ने सर्राफा व्यापारियों से की बैठक:बोले- शादी और अन्य जरूरतों के लिए आभूषणों की खरीद पहले की तरह जारी रहेगी
    Next Article
    प्रयागराज में 'मैं आम हूं' का लोकार्पण:न्यायमूर्ति संजय कुमार पचौरी ने कहा- सच्चे साहित्यकार को सबका ज्ञान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment