Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के नगला ऊसर नहर में मिला अज्ञात युवक का:48 घंटे बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पुलिस के लिए चुनौती बनी

    1 hour ago

    1

    0

    मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र के नगला ऊसर के पास नहर में मिले अज्ञात युवक के शव की 48 घंटे बाद भी पहचान नहीं हो सकी है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नहर में करीब 35 से 40 वर्षीय युवक का शव फंसा देखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर सर्विस की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया था। पहचान नहीं होने पर शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती शव की पहचान करना है। दो दिन बीतने के बाद भी आसपास के गांवों और क्षेत्र में पूछताछ के बावजूद युवक के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस आसपास के थानों से भी गुमशुदगी से संबंधित जानकारी जुटाने में लगी है, ताकि शव की पहचान कर उसके परिवार तक पहुंचा जा सके। सोमवार सुबह नगला ऊसर के ग्रामीण नहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में फंसे शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नहर का बहाव तेज होने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद फायर सर्विस की टीम को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। शव पानी में काफी समय तक पड़े रहने के कारण फूल चुका था और उससे दुर्गंध भी आ रही थी। इसी वजह से शुरुआती तौर पर शव की पहचान कर पाना मुश्किल रहा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव मिलने के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ युवक की पहचान से जुड़ा कोई पुख्ता सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जानकारी जुटाने के साथ ही स्थानीय स्तर पर भी पूछताछ कर रही है। इंस्पेक्टर ललित भाटी का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद ही युवक के बारे में आगे की जानकारी स्पष्ट हो सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को स्वाइन फ्लू:सरकारी आवास में आइसोलेशन में गए, जांच के लिए पहुंची KGMU की टीम
    Next Article
    सरयू नदी का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती क्षेत्रों में कटान:खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे बह रही, बोल्डरों में दरारें आईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment