Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत:कीरतपुर चौकी के पास हुआ हादसा, परिजनों ने लगाए आरोप

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के कीरतपुर चौकी के पास सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। परिजनों ने डीसीएम मालिक पर घटना कराने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार मोहल्ला रघुराजपुरी निवासी 24 वर्षीय सुमित कुमार (पुत्र ओमप्रकाश श्रीवास्तव) एक डीसीएम पर सवार होकर जा रहे थे। कीरतपुर चौकी के निकट डीसीएम की ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई, जिससे सुमित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सुमित कुमार अपने पांच भाइयों में सबसे छोटे थे। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि डीसीएम चालक नाबालिग था और वह पिछले दो साल से वाहन चला रहा था। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मैनपुरी मार्ग पर हुए इस सड़क हादसे की सूचना रात में मिली थी। युवक की पहचान सुबह सुमित कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उन्होंने कहा कि परिवार के लोग जिस तरह की शिकायत दर्ज कराएंगे, उसी के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में कचहरी डाकघर खुलवाने की मांग:डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    मिर्जापुर में नवोदय विद्यालय का ‘बैगलेस डे':प्रकृति संग सीखते दिखे छात्र,पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment