Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में नवोदय विद्यालय का ‘बैगलेस डे':प्रकृति संग सीखते दिखे छात्र,पर्यावरण संरक्षण पर जोर

    16 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय पटेहरा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत 'बैगलेस डे' का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों ने बिना बैग के विद्यालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को पुस्तकीय ज्ञान से परे व्यावहारिक और जीवनोपयोगी शिक्षा से जोड़ना था। प्राचार्य संजय कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने का नया अनुभव प्राप्त किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से संबंधित विषयों पर आकर्षक पोस्टर बनाए, जिनमें जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण, स्वच्छता और जैव विविधता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल थे। 'बैगलेस डे' प्रभारी अनुपम सिंह ने बताया कि ऐसी गतिविधियां बच्चों में सीखने के प्रति रुचि बढ़ाती हैं और उन्हें अपनी कल्पनाशीलता को खुलकर व्यक्त करने का अवसर देती हैं। शिक्षिका शालिनी ने स्पष्ट किया कि 'बैगलेस डे' का लक्ष्य केवल पढ़ाई से अवकाश देना नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता, टीमवर्क और समस्या समाधान जैसे कौशल विकसित करना है। उन्होंने कहा कि समूह में कार्य करने से बच्चों में नेतृत्व क्षमता और सहयोग की भावना भी बढ़ती है। शिक्षक वेद प्रकाश मिश्र ने इस पहल को छात्रों का प्रकृति से जुड़ाव मजबूत करने वाला बताया। उनके अनुसार, इससे छात्र पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनते हैं और अपने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि बिना बैग के सीखना उनके लिए एक नया और आनंददायक अनुभव था। छात्रों ने इस प्रकार की गतिविधियों को नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की। इस अवसर पर ए.के. त्रिपाठी, राम लखन मौर्य, डॉ. विपिन सिंह, वेद प्रकाश मिश्र, अनामिका भारतीय, बबीता दुबे, अरुण भट्ट, आर.एम. श्रीवास्तव, राजेश, राकेश, महिमा सागर, कमलनयन, एम.के. बरनवाल, संजय यादव, कमलेश, श्रीप्रकाश, जे.एन. सिंह, शिल्पा, ललिता, उमेश, नित्याशा, अनामिका सिंह, श्यामजीत, प्रेमचंद सहित कई अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में डीसीएम की टक्कर से युवक की मौत:कीरतपुर चौकी के पास हुआ हादसा, परिजनों ने लगाए आरोप
    Next Article
    देवरिया में विकास भवन पर बीसी सखियों का प्रदर्शन:मानदेय व कर्ज माफी की मांग, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment