Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में मच्छरजनित खतरा बढ़ा, जागरूकता से ही बचेगा जीवन:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया अभियान, हर घर तक पहुंचेगा स्वास्थ्य संदेश

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में संचारी रोगों के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू किया है। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से जन-जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य आमजन को डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया जैसे मच्छरजनित और अन्य संक्रामक रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना है। जिलाधिकारी सिंह ने बताया कि यह अभियान शासन की प्राथमिकताओं में शामिल एक महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य कार्यक्रम है, जिसमें जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर दिया कि यदि लोग अपने घरों और आसपास साफ-सफाई बनाए रखें तथा जलभराव न होने दें, तो इन बीमारियों की रोकथाम काफी हद तक संभव है। एंटी-लार्वा छिड़काव व फॉगिंग सुनिश्चित उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, नगर निकाय, पंचायती राज, शिक्षा और बाल विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को 'मिशन मोड' में चलाया जाए। इसमें नालियों की सफाई, कूड़ा निस्तारण, जलभराव वाले स्थानों की पहचान और मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने के लिए एंटी-लार्वा छिड़काव व फॉगिंग सुनिश्चित की जाए। अभियान के तहत विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और सामुदायिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पोस्टर, पंपलेट, माइकिंग और जन-जागरूकता वाहनों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग सतर्क हो सकें। डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव संभव जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि कूलर, टंकियों, गमलों और छतों पर रखी वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। उन्होंने सप्ताह में एक दिन 'ड्राई डे' मनाकर जल स्रोतों को साफ करने, मच्छरदानी का उपयोग करने और पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने का भी आग्रह किया। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने बताया कि हाथों की साफ-सफाई से डायरिया जैसी बीमारियों से बचाव संभव है। उन्होंने जानकारी दी कि 10 से 30 अप्रैल तक चलने वाले 'दस्तक अभियान' में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच करेंगी और जागरूकता फैलाएंगी। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. गुप्ता ने बताया कि मच्छरों के प्रजनन वाले क्षेत्रों की सूची तैयार कर वहां विशेष छिड़काव कराया जाएगा। यह जागरूकता रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर समाप्त हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री प्रतिभा शुक्ला से सड़क और बिजली की शिकायत:अफसरों को सुधारने के दिए आदेश
    Next Article
    लखनऊ में अन्नपूर्णा' 500 लोगों को करा रहा भोजन:जरूरतमंद इलाकों में दो साल से सेवा जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment