Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री प्रतिभा शुक्ला से सड़क और बिजली की शिकायत:अफसरों को सुधारने के दिए आदेश

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर देहात। गुरुवार को रनिया क्षेत्र के भगवान परशुराम न्यास मंदिर, खानपुर खंडजा में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री और क्षेत्रीय विधायक प्रतिभा शुक्ला ने बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनीं। यह कार्यक्रम उनके निजी जनसंपर्क कार्यालय में हुआ, जहां लोगों की भीड़ उमड़ी रही। मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। जनता द्वारा सड़क, बिजली, पेयजल, पेंशन, आवास, राशन कार्ड और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से जर्जर सड़कों, जलभराव और विद्युत आपूर्ति में अनियमितता की समस्याएं उठाईं। मंत्री ने इन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान मंत्री ने अधिकारियों से फोन पर सीधे बात की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत को लंबित न रखा जाए और निर्धारित समयसीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। मंत्री ने चेतावनी भी दी कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जनता दर्शन का उद्देश्य लोगों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। कार्यक्रम में बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया। लगभग चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि अन्य शिकायतों को संबंधित विभागों को अग्रसारित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान बउवा पांडेय, अंशु तिवारी, धर्मेंद्र कुशवाहा, अरुण तिवारी, उमा द्विवेदी, नितिन कुशवाहा, अरुण शर्मा, महेश तिवारी, सोनू मिश्रा, बीनू मिश्रा, संजय पांडेय, विवेक शर्मा, भुवनेश तिवारी, गुड्डू दिवाकर, बीनू अवस्थी, सरमन तिवारी, अभिषेक शर्मा, दुष्यंत, शिवकेश तिवारी, निक्कू तिवारी, विराट त्रिवेदी, सीमा अवस्थी, कामिनी अवस्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलडोजर का खौफ, खुद तोड़ रहे दुकान-घर:वाराणसी के दालमंडी में बुलडोजर के साथ चल रहे छेने हथौड़े
    Next Article
    मैनपुरी में मच्छरजनित खतरा बढ़ा, जागरूकता से ही बचेगा जीवन:डीएम ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया अभियान, हर घर तक पहुंचेगा स्वास्थ्य संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment