Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में MLC चुनाव के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:किशनी चेयरमैन प्रतिनिधि-सपा नगर अध्यक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, विधायक धरने पर बैठे

    7 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के किशनी ब्लॉक में शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। सपा के चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता विकास खंड परिसर में पहुंच गए। इसके बाद सपा विधायक बृजेश कठेरिया समेत कई नेता ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। सूचना पर डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने मामले की जानकारी लेने के साथ ही मतदान प्रक्रिया से जुड़ी पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे मतदान केंद्र पर सपा चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव और नगर अध्यक्ष मुकुल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बदसलूकी करते हुए हाथापाई की। यह खबर फैलते ही विकास खंड परिसर में सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी। सपा कार्यकर्ताओं ने परिसर में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद किशनी थानाध्यक्ष गगन गौड़ ने स्थिति को देखते हुए मुख्य द्वार बंद करा दिया। सपा विधायक बृजेश कठेरिया धरने पर बैठे इस दौरान सपा विधायक बृजेश कठेरिया समेत कई सपा नेता ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंचीं एसडीएम नवनीता राय ने सपा नेताओं को समझाने का प्रयास किया। उन्होंने उन्हें गलत वोटिंग नहीं होने देने का भरोसा दिलाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा को स्थिति से अवगत कराया। सूचना मिलने के बाद डीएम और एसपी दोपहर 3:40 बजे दोबारा किशनी पहुंचे। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली और स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को रवाना कराया गया। सपा चेयरमैन प्रतिनिधि डैनी यादव ने बताया कि वह इस मामले से पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुलावठी में चुनावी तैयारियों का निरिक्षण:मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली
    Next Article
    स्नातक चुनाव में 50.21%, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान:सोनभद्र में स्नातक के 8,442 और शिक्षक निर्वाचन के 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment