Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्नातक चुनाव में 50.21%, शिक्षक निर्वाचन में 75.48% मतदान:सोनभद्र में स्नातक के 8,442 और शिक्षक निर्वाचन के 1,312 मतदाताओं ने डाले वोट

    12 hours ago

    1

    0

    सोनभद्र में वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शाम चार बजे तक स्नातक निर्वाचन में 50.21 प्रतिशत और शिक्षक निर्वाचन में 75.48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। स्नातक निर्वाचन की तुलना में शिक्षक निर्वाचन में अधिक मतदान हुआ। स्नातक में 8,442 और शिक्षक निर्वाचन में 1,312 ने किया मतदान जिले में सुबह आठ बजे से सभी मतदान केंद्रों पर वोटिंग शुरू हुई। स्नातक निर्वाचन में कुल 16,812 मतदाताओं में से 8,442 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह स्नातक निर्वाचन में 50.21 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं, शिक्षक निर्वाचन में कुल 1,738 मतदाताओं में से 1,312 ने वोट डाले। यहां मतदान प्रतिशत 75.49 रहा। डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा मतदान को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने ओबरा, चोपन और रॉबर्ट्सगंज सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंचकर मतदान प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। 34 मतदेय स्थलों पर हुआ मतदान जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में कुल 34 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया गया। निगरानी के लिए पूरे जिले को 16 सेक्टर और छह जोन में बांटा गया था। अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते रहे, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। उन्होंने बताया कि जिले में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। 27 अक्टूबर को होगी मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अब 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना पर टिकी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में MLC चुनाव के दौरान सपा-भाजपा कार्यकर्ता भिड़े:किशनी चेयरमैन प्रतिनिधि-सपा नगर अध्यक्ष ने मारपीट का आरोप लगाया, विधायक धरने पर बैठे
    Next Article
    मेरठ के सोतीगंज बाजार में एसटीएफ का छापा, मचा हड़कंप:कबाड़ी के घर और गोदाम समेत कई ठिकानों पर की जांच, एक संदिग्ध हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment