Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पहली शादी छिपाकर दूसरी करने आरोप:दहेज प्रताड़ना और अर्टिका कार की मांग, एसपी से कार्रवाई की मांग

    6 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में दहेज प्रताड़ना और पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति विवेक कुमार उर्फ सोनू पर आरोप लगाया है कि उसने पहले से शादीशुदा होने की बात छिपाकर उससे विवाह किया और बाद में अतिरिक्त दहेज में अर्टिका कार की मांग को लेकर शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया। पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 27 जनवरी 2025 को मैनपुरी स्थित बीएम गार्डन में विवेक कुमार उर्फ सोनू के साथ हुई थी। विवाह में उसके परिवार ने खेत बेचकर और बहन के वेतन से बुलेट और 25 लाख रुपए नकद दिए। आरोप है कि ससुराल पहुंचते ही पति और उसके परिजन अतिरिक्त दहेज में अर्टिका कार की मांग करने लगे। मारपीट और प्रताड़ना का आरोप पीड़िता का कहना है कि 10 फरवरी 2025 को उसके साथ मारपीट की गई और कथित तौर पर घर में ताला लगाकर उसे छत पर छोड़ दिया गया। आरोप है कि उसे ठंडे पानी से भिगोया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। पहली शादी छिपाने का आरोप करीब तीन माह बाद पीड़िता को जानकारी मिली कि उसके पति की पहले से बेबीरानी नामक महिला से शादी हो चुकी है और उसका एक पुत्र भी है। यह भी आरोप है कि पति के खिलाफ पहले भी दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज हो चुका है। जब मायके पक्ष ने इस पर आपत्ति जताई तो उन्हें कथित रूप से धमकियां दी गईं। पंचायत भी बेनतीजा, बेटी के जन्म पर ताने 15 अप्रैल 2025 को पंचायत हुई, लेकिन ससुराल पक्ष अर्टिका कार की मांग पर अड़ा रहा। इस दौरान पीड़िता के चरित्र पर भी आरोप लगाए गए। 24 दिसंबर 2025 को आगरा के राधारानी हॉस्पिटल में पीड़िता ने बेटी अश्वी को जन्म दिया। आरोप है कि बेटी होने पर भी उसे ताने दिए गए और बच्ची के पालन-पोषण में लापरवाही बरती गई। पीड़िता का कहना है कि 5 जनवरी 2026 को उसके साथ फिर मारपीट की गई। इसके बाद 8 जनवरी को पुलिस की मदद से वह मायके पहुंची। उसने ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। मामले में पुलिस से शिकायत की गई है और आगे की कार्रवाई की मांग की गई है। सीओ सिटी संतोष कुमार ने बताया- पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है मामले की जांच की जा रही, पुलिस टीम को भेजकर जांच कराई जाएगी। दोषी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन:संतकबीर नगर में हजारों शिक्षक सड़क पर उतरे, मांगे पूरी न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
    Next Article
    UGC एक्ट लागू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, कहा- भेदभाव रोकने के लिए एक्ट महत्वपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment