Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में पूजा मिश्रा का PCS-2024 में चयन:ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ हुआ भव्य स्वागत

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी की निवासी पूजा मिश्रा का उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा घोषित पीसीएस-2024 के अंतिम परिणाम में वर्क ऑफिसर (जिला पंचायत) के पद पर चयन हुआ है। वह सिविल लाइन्स स्थित सुप्रेम सदन, भोगांव रोड की निवासी हैं। शुक्रवार को मैनपुरी पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों से उनका अभिनंदन किया गया। महिलाओं ने तिलक लगाकर और उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में परिवार के बुजुर्गों, रिश्तेदारों और समाज के कई सदस्यों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों में जय सिंह कश्यप, हेमंत कश्यप, डॉ. बाल कृष्णा कश्यप, धर्मेंद्र कश्यप, हरवीर प्रजापति, एडवोकेट देवेंद्र यादव, प्रोफेसर के.सी. यादव, राम नारायण बाथम, सुखवीर यादव और गोविंद पांडे प्रमुख थे। स्वागत समारोह में पूजा मिश्रा ने अपनी सफलता का श्रेय ससुराल पक्ष और विशेष रूप से अपने पति के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि उनके परिवार के त्याग, सहयोग और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम है। पूजा मिश्रा पूर्व प्रधानाचार्य श्री जय सिंह कश्यप के बड़े पुत्र श्री प्रेम किशोर कश्यप के पुत्र श्री शरद कश्यप की पत्नी हैं। शरद कश्यप उत्तर प्रदेश सचिवालय, लखनऊ में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पूजा मिश्रा ने वर्ष 2022 में विवाह के बाद ही पीसीएस परीक्षा की तैयारी शुरू की थी। उन्होंने पारिवारिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर दूसरे प्रयास में यह सफलता प्राप्त की। पूजा मिश्रा की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं और विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है, जो विवाह के बाद भी अपने सपनों को साकार करने का प्रयास करती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 80 वर्षीय पूर्व प्रधान पर हमला:हिस्ट्रीशीटर पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप, एसपी से शिकायत की
    Next Article
    गुड फ्राइडे पर मेथोडिस्ट चर्च में उमड़ी भीड़:पास्टर ने मानवता और त्याग का संदेश दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment